22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुप्त नवरात्रि 2019 : देवी मां को नौ दिन चढ़ाएं लौंग और बताशे, बनेंगे सारे काम

गुप्त नवरात्रि में देवी मां को कुछ खास चीजें चढ़ाने से मनोकामनाएं पूरी होती है, साथ ही धन की भी प्राप्ति होती है

2 min read
Google source verification
gupt navratri ke upay

गुप्त नवरात्रि 2019 : देवी मां को नौ दिन चढ़ाएं लौंग और बताशे, बनेंगे सारे काम

नई दिल्ली। यूं तो साल में दो प्रमुख नवरात्रि होती है। जबकि बाकी दो गुप्त होती है। इनमें देवी मां के नौ रूपों की जगह उनकी महाविद्याओं की पूजा की जाती है। गुप्त नवरात्रि में नौ दिन तक देवी मां को लौंग और बताशे चढ़ाने से सारी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

1.ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक देवी मां को प्रसन्न करने के लिए उन्हें इस नवरात्रि नौ या पांच लौंग चढ़ाएं। ऐसा करने से आप नजर दोष से सुरक्षित रहेंगे।

2.अगर आपकी कोई इच्छा है तो गुप्त नवरात्रि के नौ दिन देवी मां को बताशे का भोग लगाएं। इससे आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

3.चूंकि गुप्त नवरात्रि में देवी दुर्गा की महाविद्याओं की पूजा की जाती है इसलिए नौ दिनों तक “ऊं ऐं ह्रीं क्लीं चामुंडाय विच्चे” मंत्र का जप करना शुभ माना जाता है। इससे शत्रुओं पर आपको विजय मिलेगी।

4.धन प्राप्ति के लिए गुप्त नवरात्रि में देवी दुर्गा को लाल गुड़हल का पुष्प अर्पित करें। इससे देवी मां प्रसन्न होंगी।

5.देवी मां की कृपा पाने के लिए रात में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इसमें रुई की जगह लाल रंग के धागे की बाती डालें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी का घर में वास होगा।

6.मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए उन्हें काले तिल के लड्डुओं का भोग लगाएं। इससे नकारात्मकता दूर होगी और घर में देवी मां का वास होगा।

7.मनचाही नौकरी पाने के लिए गुप्त नवरात्रि में किसी ब्राम्हण को जौ का दान करें। इससे देवी मां की आप पर कृपा होगी।

8.अगर आपकी शादी में रुकावटें आ रही है तो गुप्त नवरात्रि के किसी भी दिन सुहागिन महिला को सिंदूर का दान करें। इसके बाद उनसे थोड़ा सिंदूर मांगकर रख लें। इससे आपकी शादी जल्द ही हो जाएगी।

9.धन प्राप्ति के लिए देवी मां के सामने एक जटा वाला नारियल लाल कपड़े में लपेटकर रखें। इससे घर में सुख-समृद्धि आएगी।

10.कर्ज से छुटकारा पाने के लिए कौड़ियों का दान करें। साथ ही दुर्गा जी को खीर का भोग लगाएं।