23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डायबिटीज से हैं परेशान हैं तो बेसन की खाएं रोटियां, होंगे ये 10 फायदे

Besan ki roti ke fayde : बेसन में मौजूद पोषक तत्व हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं बेसन की रोटियां खाने से शारीरिक कमजोरी से भी छुटकारा मिलता है

2 min read
Google source verification

image

Soma Roy

Jul 22, 2019

besan roti

नई दिल्ली। आजकल ज्यादातर लोग डायबिटीज , ब्लड प्रेशर आदि बीमारियों से परेशान हैं। इनसे बचने के लिए बेसन की बनी रोटियों का सेवन फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद प्रोटीन मसल्स बनाने का काम करते हैं। साथ ही ग्लूकोज लेवल को सामान्य बनाए रखने में मदद करता है। इससे और भी कई फायदे होते हैं।

1.बेसन में ग्‍लाइसेमिक स्‍तर कम होता है। ये रक्त शर्करा के स्तर को कम करने में मदद करता है। इससे डायबिटीज के रोग में लाभ होता है।

2.अगर किसी की मांसपेशियों में अक्सर सूजन रहती है। तो बेसन की रोटियां खाएं। बेसन में सेलेनियम, पोटेशियम, विटामिन ए और और विटामिन बी जैसे पोषक तत्व होते हैं। ये मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं।

3.बेसन में मौजूद कैल्शियम, मैग्‍नीशियम और महत्‍वपूर्ण खनिज पदार्थ आपकी हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। इससे ऑस्टियोपोरोसिस यानि हड्डियों के खोखलेपन की बीमारी दूर होती है।

4.जिन लोगों को अक्सर थकान और कमजोरी लगती है उन्हें भी रोजान दो बेसन की रोटी खानी चाहिए। ये स्वास्थ के लिए लाभदायक होती है। इसमें मौजूद प्रोटीन शरीर को ताकत देता है।

5.मस्तिष्‍क की कार्य क्षमता को बढ़ाने के लिए भी बेसन की रोटियां फायदेमंद होती हैं। इसमें मौजूद फोलेट ब्रेन सेल्स को एक्टिवेट करते हैं।

6.बेसन में अमीनो एसिड, ट्रिप्टोफैन और सेरोटोनिन और ट्रिप्टोफैन जैसे तत्व होते हैं। ये दिमाग को शांत करने का काम करते हैं। इससे नींद न आने की बीमारी दूर होती है।

7.बेसन में फोलेट और आयरन दोनों की उच्‍च मात्रा होती है। इसलिए प्रेगनेंसी में बेसन की रोटियां खाने से होने वाला बच्चा तंदुरुस्त होता है।

8.30 की उम्र के बाद से महिलाओं में कैल्शियम की कमी होने लगती है। ऐसे में बेसन की रोटियां खाएं। ये कैल्शियम की कमी को पूरा करने में सहायक है।

9.बेसन में सैपोनिन्‍स नामक फाइटोकेमिल होते हैं जो कैंसर कोशिकाओं के विकास को रोकने में सहायक होते हैं।

10.जिन महिलाओं को पीरियड्स में दिक्कत होती है उन्हें भी बेसन की रोटियां खानी चाहिए। ये शरीर में लौह तत्व की कमी को पूरा करता है।