15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस तरह घर पर ही बनाएं हर्बल रंग, होली खेलने के बाद बदल जाएगी सूरत, खिल जाएगा रंग

हर्बल रंगों से बनी रहती है होली की मस्ती युवा वर्ग में हर्बल रंग है काफी लोकप्रिय खबर में हैं प्राकृतिक रंग बनाने की विधियां

2 min read
Google source verification
Homemade Herbal Colors will make your holi happy

5 रुपए से भी कम कीमत में बनाएं हर्बल रंग, होली खेलने के बाद बदल जाएगी सूरत, खिल जाएगा रंग

नई दिल्ली। रंगों का त्यौहार होली सभी के लिए खुशी लाता है लेकिन रंगों का यह त्यौहार आपके लिए कुछ परेशानी भी ले आता है। मार्केट में बिकने वाले होली के रंगों में इतने केमिकल्स होते है जिन्हें शरीर से छुड़ाना बहुत मुश्किल हो जाता है। आज हम आपको बताएंगे घर पर ही बनने वाले कुछ हर्बल रंगों के बारे में। बाजार में मिलने वाले रंगों में जहां केमिकल्स मिले होते हैं जिनके इस्तेमाल से हमारी स्किन खराब हो जाती है। वहीं हर्बल रंगों से हमारा चेहरा खिल जाता है। आइए हम आपको बताते हैं घर पर कैसे बनाएं हर्बल रंग।

1 - सूखे लाल चंदन को आप लाल गुलाल की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। यह लाल रंग का पाउडर आपकी त्वचा के लिए बेहद अच्छा होता है।

2- गुड़हल के फूलों को सुखाकर उसका पाउडर बना लें, अगर आपको उसकी मात्रा कम लगती है तो उसमें आंटा मिला लें।

3- दो छोटे चम्मच लाल चंदन के पाउडर को पानी में डालकर उबाल लें। इसके बाद उसमें और पानी डाल लें, हो गया सुर्ख लाल रंग तैयार।

4- अनार के छिलकों को भी पानी में उबालकर उसका रंग बनाया जा सकता है।

5- पहाड़ी क्षेत्रों में पाए जाने वाले बुरांस के फूलों को रातभर पानी में भिगोकर भी लाल रंग बनाया जा सकता है।

6- सूखे मेंहंदी पाउडर को आप सूखे हरे रंग की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन ध्यान रहे उसमें पानी न मिलाएं। मेंहंदी पाउडर के सूखे रहने पर इसे आसानी से हटाया जा सकता है।

7- गुलमोहर की पत्तियों को सुखाकर आप इसका महीन पाउडर बना लें। होली Holi में आप इसे हरे रंग की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।

8- चुकंदर को पीसकर उसे एक लीटर पानी में भिगोकर गुलाबी रंग बनाया जा सकता है। अगर गहरा गुलाबी रंग चाहिए तो इसे रातभर पानी में भिगोएं।

9- आप चंदन से नारंगी रंग बना सकते हैं।

10- पीला रंग पाने के लिए 1 चम्मच हल्दी पाउडर को आप एक लीटर पानी में डाल दें। गहरा पीला रंग पाने के लिए पानी को उबाल लें।