
नई दिल्ली। यूं तो दूध को हिंदू धर्म में शुभ कार्यों में प्रयोग किया जाता है। साथ ही माना जाता है कि दूध का गिरना मेहमानों के आने का संकेत होता है। मगर दूध का गिरना कई अशुभ चीजों का भी संकेत होता है। इससे जीवन में खलबली मच सकती है।
1.वास्तु शास्त्र के अनुसार दूध को चन्द्रमा का कारक माना जाता है। चन्द्रमा व्यक्ति के मन, मतिष्क, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक स्थिति से संबंध रखता है। इसलिए दूध का अचानक गिरना इन सभी चीजों को प्रभावित कर सकता है।
2.वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर अक्सर दूध खौलाते समय ये उबलकर गिर जाए तो व्यक्ति को समझ जाना चाहिए कि उसकी चन्द्रमा की स्थिति बिगड़ने वाली है। इससे आप मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं।
3.अग्नि पर मंगल का अधिपत्य होता है। ऐसे में दूध का उबालते समय इसका गिरना अशुभ होता है। माना जाता है कि इससे व्यक्ति का गुस्सा बढ़ सकता है।
4.उबलते समय दूध के गिरने से व्यक्ति की कुंडली में मंगल और चंद्रमा दोनों ग्रहों की स्थिति खराब हो सकती है। इससे परिवार में झगड़ा बढ़ सकता है।
5.दूध का रोज-रोज उबलकर गिरना पैसों की तंगी की ओर भी इशारा करता है। इससे घर में धन नहीं टिकता है।
6.शाम के समय दूध उबलकर गिरने का मतलब है घर में परेशानियां आ सकती हैं। ऐसे में दूध को खौलते समय ध्यान रखें।
8.अगर किसी काम से जा रहे हैं और दूध खौलाते समय वो गिर जाएं तो समझ जाएं कि आपका काम बिगड़ सकता है। इसलिए भगवान को कुछ मीठा अर्पण करके जाएं।
9.दूध उबलते समय गिर जाए तो ये बीमारी का भी संकेत होता है। इससे व्यक्ति की चिंताएं बढ़ सकती हैं।
10.सुबह के समय अगर रोज दूध खौलाते समय गिर जाए ये अपशगुन माना जाता है। इससे देवी अन्नपूर्णा का अपमान होता है।
Published on:
19 Sept 2019 04:21 pm
बड़ी खबरें
View Allदस का दम
ट्रेंडिंग
