21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सपने में दिख जाएं ये 10 चीजें तो समझे आप पर हैं मां लक्ष्मी की कृपा

स्वप्न में मां लक्ष्मी देती हैं ये संकेत, घर में धन-धान्य की नहीं होती है कभी कमी

2 min read
Google source verification
dhan prapti ke sanket

सपने में दिख जाएं ये 10 चीजें तो समझे आप पर हैं मां लक्ष्मी की कृपा

नई दिल्ली। सपने में अक्सर हमें कुछ अच्छी और बुरी चीजें दिख जाती हैं, लेकिन ज्यादातर लोग इन्हें नजरअंदाज कर देते हैं। मगर क्या आपको पता है कई बार आपके स्वप्न आपको आने वाली खुशियों की ओर भी इशारा करते हैं। तो कौन-से हैं वो संकेत जो बताते हैं आप पर हैं मां लक्ष्मी की कृपा आइए जानते हैं।

1.अगर किसी व्यक्ति को सपने में सुनहरे रंग का सांप दिखे तों समझ जाएं कि आपसे मां लक्ष्मी बहुत प्रसन्न हैं और उनका आपके घर में वास है।

2.जिन लोगों को सपने में सफेद सांप दिखता है इसे भी बहुत शुभ संकेत माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा होने पर व्यक्ति को धन लाभ होता है। इससे पैतृक सम्पत्ति मिलने की भी संभावना होती है।

3.स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर स्वप्न में शंख बजाते हुए या भगवान के पास शंख रखा हुआ दिखे। तो इसे भी अच्छा संकेत माना जाता है। कहते हैं कि इससे घर में खुशहाली आती है। साथ ही कोई शुभ समाचार मिलने वाला होता है।

4.जिन लोगों को सपने में उल्लू दिखाई देता है तो इसे मां लक्ष्मी के आपसे प्रसन्न होने का संकेत माना जाता है। अगर उल्लू सफेद रंग का हो तो इसे बेहद ही शुभ माना जाता है। इससे आपके पास अपार धन आएगा।

5.सपने में पके हुए गेहूं देखना भी अत्यन्त शुभ माना जाता है। इससे घर में समृद्धता आती है। जिसके चलते धन-धान्य की वृद्धि होती है।

6.अगर किसी को स्वप्न में लहलहाते हुए खेत दिखे तो समझना चाहिए कि इससे मां लक्ष्मी और अन्नपूर्णा देवी का आप पर आशीर्वाद है।

7.अगर ख्वाब में किसी को उड़ता हुआ मोर दिखाई दे तो इसे समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इससे कोई सुखद समाचार मिलने की संभावना रहती है।

8.अगर किसी को सपने में जमीन में गड़ा हुआ धन दिखाई दे तो समझे कि आप पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा है। उनके आशीर्वाद से आपको कभी धन की कमी नहीं होगी।

9.जिस किसी को कोयले का ढ़ेर दिखाई दे तो इसे भी अच्छा संकेत माना जाता है। कहते हैं इससे धन प्राप्त होता है। व्यक्ति को पैतृक सम्पत्ति मिलने की संभावना रहती है।