
बढ़ते पॉल्यूशन और गलत लाइफस्टायल के चलते लोगों का स्टैमिना कम हो रहा है। जिसके चलते उन्हें सांस लेने में भी तकलीफ हो रही है। कुछ लोगों को ये समस्या इतनी ज्यादा है कि वे जरा—सा काम करते ही हांफने लगते हैं। आज हम आपको सांस फूलने की समस्या से छुटकरा दिलाने वाले 10 घरेलू नुस्खों के बारे में बताएंगे।

सांस फूलने की समस्या को कम करने के लिए कॉफी सबसे असरदार उपाय है। इसमें पाया जाने वाला कैफीन तत्व श्वसन प्रणाली को ठीक रखता है। इससे सांस लेने वाली ब्लॉक नलियां खुल जाती हैं। जिसके चलते व्यक्ति ठीक तरीके से सांस ले पाता है।

सांस फूलने की समस्या का कारण शरीर में आॅक्सीजन की कमी भी हो सकती है। इसलिए सुबह उठकर योग एवं एक्सरसाइज करने से ये परेशानी दूर होती है। इससे ब्लड सेल्स एक्टिव हो जाते हैं और शरीर में खून का प्रवाह सही तरीके से होने लगता है।

हांफने की परेशानी दूर करने के लिए भाप लेना भी फायदेमंद होता है। इसके लिए आप इलेक्ट्रॉनिक स्टीमर का इस्तेमाल कर सकते हैं। यदि ये उपलब्ध नहीं है तो आप एक भगोने में पानी भरकर टॉवल ढककर भाप ले सकते हैं। पानी में एक मिंट कैप्सूल व एलोवेरा जेल डालने से ज्यादा अच्छा रहता है। इस प्रक्रिया से नाक की चोक नलियां खुल जाती हैं।

कई बार श्वांस नली एवं फेफड़ों में बलगम एवं कफ के जम जाने से भी सांस लेने में तकलीफ होती है। व्यक्ति हांफने लगता है। इससे छुटकारा पाने के लिए व्यक्ति को एक गिलास पानी में एक चम्मच सौंफ उबालकर इसके एक चौथाई होने पर पीना चाहिए। इससे नलियां खुल जाती हैं और सांस ठीक से आती है।

सांस फूलने की समस्या दूर करने के लिए अदरक का सेवन भी लाभदायक होता है। इसे उपयोग करने के लिए अदरक के एक टुकड़े को काटकर छील लें। अब इसे मुंह में रखकर एक मिनट तक चूसे। दिन में ऐसा दो से तीन बार व तकलीफ होने पर करने से आराम मिलता है। ये श्वांस नली की ब्लॉकेज को ठीक करता है।

हांफने की समस्या दूर करने के लिए चुकंदर का जूस भी लाभदायक होता है। इसके लिए एक चुकंदर, दो गाजर और एक मुट्ठी पालक को डालकर बनाए गए मिक्स जूस को पीने से शरीर को एनर्जी मिलती है। ये संक्रमण को भी फैलने से रोकता है।

यदि आपको लंबे समय से सांस फूलने की बीमारी है तो आप अंजीर का प्रयोग करें। इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन्स एवं फाबर होते हैं। इसके सेवन के लिए तीन अंजीरों को अच्छे से धोकर साफ पानी में भिगो दें। अब इन भीगे हुए अंजीरों को सुबह उठकर खूब चबाकर खाएं। इसके बाद अंजीर के पनी को भी पी लें। ऐसा करीब एक महीने तक करने से समस्या दूर हो जाएगी।

सांस फूलने की समस्या को जड़ से खत्म करने में लहसुन बहुत उपयोगी साबित होता हैं। चूंकि इसकी प्रवृत्ति गर्म होती है इसलिए ये श्वांस नली में जमे कफ और बलगम को बाहर निकाल देता है। इसके सेवन के लिए एक गिलास दूध में तीन लहसुन की मीडियम कलियां डालकर उबाल लें। अब इस दूध को छानकर रात में सोने से पहले पिएं। ऐसा एक स्प्ताह तक लगातार करने से असर दिखने लगेगा।

अगर थोड़ी मेहनत करने के बावजूद सांस फूलती है तो रोजाना एक चम्मच शहद में एक चुटकी हींग मिलाकर चाटना चाहिए। ऐसा दिन में करीब दो बार करने से राहत मिलती है। धीरे—धीरे ये समस्या पूरी तरह से खत्म हो जाएगी।