17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दूसरों से पेन मांगकर काम करने की है आदत तो तुरंत बदले, पड़ सकता है भारी

दूसरों का सामान इस्तेमाल करने से उस व्यक्ति का दुर्भाग्य आपसे जुड़ सकता है

2 min read
Google source verification
use other's things

दूसरों से पेन मांगकर काम करने की है आदत तो तुरंत बदले, पड़ सकता है भारी

नई दिल्ली। ज्यादातर लोग दूसरों से पेन-पेंसिल मांगकर काम करते हैं, तो वहीं कई दोस्त एक-दूसरे के कपड़े बदलकर पहनते रहते हैं। लोगों के ये आम बात लगती है, लेकिन क्या आपको पता है ये एक तरह का वास्तु दोष है। ऐसा करने से धन का भी नुकसान हो सकता है।

1.वास्तु शास्त्र के अनुसार दूसरों के कपड़ों से लेकर कॉपी-किताब, पेन-पेंसिल आदि का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ये अशुभ फल देती हैं। इससे दूसरे व्यक्ति का दुर्भाय आप से जुड़ सकता है।

2.वास्तुशास्त्र के अनुसार कभी भी दूसरे की घड़ी मांगकर नहीं पहननी चाहिए। क्योंकि अगर उस व्यक्ति का समय अच्छा नहीं चल रहा है और आपने उसकी घड़ी पहन ली। तो आपका भी वक्त जल्द ही खराब आ सकता है। ऐसे में आपके काम बिगड़ सकते हैं।

2.शौक में मांगी गई घड़ी आपके लिए मुसीबत बन सकती है। इससे आपकी किस्मत भी आपसे रूठ सकती है। जिस वजह से कार्यों में फंसाव के साथ आर्थिक नुकसान भी झेलने पड़ सकते हैं।

3.कई बार हम अपने दोस्तों का रुमाल कुछ पोंछने के लिए ले लेते हैं। मगर क्या आपको पता है आपकी ये आदत आपके लिए आर्थिक संकट खड़ा कर सकती है। इससे धन खर्च होने लगेगा, बेवजह रुपए-पैसों का नुकसान होगा।

4.अक्सर लोग शादी व पार्टी में जाने के लिए अपने दोस्तों से कपड़े मांग लेते हैं। इससे पार्टी में उनकी शान तो बढ़ जाती है, लेकिन ये उनके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। दरअसल ऐसा करने से व्यक्ति को दुखों का सामना करना पड़ सकता है।

5.वास्तुशास्त्र के अनुसार ऐसा करने से व्यक्ति के सामने कई तरह की परेशानियां आ जाती है। उसका बनता हुआ काम बिगड़ने लगता है। वो जो कुछ भी करता है उसका परिणाम उसे विपरीत मिलने लगता है। इस स्थिति से बचने के लिए दूसरों के वस्त्रों का इस्तेमाल न करें।

6.इसके अलावा दूसरे का बिस्तर भी कभी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे शारीरिक बीमारी के अलावा वास्तु दोष का भी सामना करना पड़ सकता है। कहते हैं कि दूसरों से बिस्तर मांग कर प्रयोग करने से दूसरे व्यक्ति के सारे दोष उसमें आ जाते है। इससे उसका बुरा वक्त शुरू हो जाता है।

7.ज्यादातर लोग बैंक, कार्यालय आदि जगहों में दूसरों से पेन मांग लेते हैं और कई बार हम उसे इस्तेमाल करने के बाद लौटाना भूल जाते हैं। आपको ये सामान्य—सी बात लग रही होगी, लेकिन वास्तु के अनुसार ये एक अशुभ संकेत है। ऐसा करने से व्यक्ति को अपमान का सामना करना पड़ता है।

8.इसके अलावा व्यक्ति पर कर्ज बढ़ने लगता है। उसे आर्थिक एवं सामिजक मुसीबतें घेर लेती हैं। ऐसे में व्यक्ति चाहकर भी उस चक्कर से नहीं निकल पाता है। इससे उसके पारिवारिक संबंध भी खराब होने लगते हैं।

9.कई लोग पैसों की तंगी और जरूरत होने पर दूसरों से रुपए उधार ले लेते हैं। मगर आपकी इस आदत से आप जिंदगी—भर पछता सकते हैं। दरअसल उधार लेने वाले लोग जीवन में कभी कामयाब नहीं हो पाते हैं। इसके अलावा ऐसे लोगों के पास कभी लक्ष्मी जी नहीं आती है। उनके साथ दुर्भाग्य हमेशा बना रहता है।