23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंटरनेशनल योगा डे : योग करने के बाद इन 10 चीजों का करें सेवन, होगा डबल फायदा

मसल्स बनाने के लिए अपने डाइट में शामिल करें प्रोटीन वाली चीजें, लिक्विड पदार्थों को भी करें एड

3 min read
Google source verification
yoga food

योगासन सारी बीमारियों को जड़ से खत्म कर देता है। नियमित तौर पर योग करने वाले लोग फुर्तीले एवं ऊर्जावान रहते हैं। अगर आप अपने योगासन का असर डबल करना चाहते हैं तो योग के बाद इन चीजों को सेवन करें।

yoga food

योगासन के बाद सबसे पहले हमे पानी पीना चाहिए। अगर आप नारियल पानी व मिंट वाला पानी पिएं तो ज्यादा बेहतर होगा, क्योंकि आसन करते समय शरीर से पानी पसीने के रूप में बाहर निकल जाता है। ऐसे में शरीर को ज्यादा पानी की जरूरत होती है।

yoga food

योग क्रिया करने के बाद आप ताजे फलों का जूस पी सकते हैं। इनमें भरपूर मात्रा में विटामिन्स एवं मिनरल्स होते हैं, जो शरीर को एनर्जी देते हैं। योगासन के बाद जूस पीने से फलों में मौजूद शर्करा बॉडी में ग्लूकोज बनकर तुरंत एनर्जी में तब्दील हो जाती है।

yoga food

योगासन का असर बढ़ाने के लिए आपको प्रोटीन की आवश्यकता होगी। इसी से मसल्स विकसित होंगे। शरीर को प्रोटीन की भरपूर मात्रा देने के लिए आप टूना मछली का प्रयोग कर सकते हैं। इसमें प्रोटीन के साथ विटामिन सी और ई भी होता है। अगर आप वेजिटेरियन हैं तो आप सोयाबीन खा सकते हैं।

yoga food

योग क्रिया के बाद आप ग्रीन टी भी पी सकते हैं। चूंकि इसमें प्रचुर मात्रा में एंटी आॅक्सिटेंड तत्व होते हैं इसलिए योगासन के बाद इसे पीने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन तेज हो जाता है। साथ ही शरीर में आॅक्सीजन की मात्रा बढ़ जाती है।

yoga food

कैलोरी बर्न करने के लिए योगासन के बाद हैवी नाश्ते की भी जरूरत होती है। इससे शरीर को पोषक तत्व मिलते हैं, जिससे मसल्स बनते हैं। ब्रेकफास्ट में आप आटे से बने ब्रेड के दो स्लाइस और दो चम्मच बादाम बटर मिलाकर खा सकते हैं।

yoga food

सुबह योगासन के बाद शरीर को कुछ हेल्दी खाना दिया जाना चाहिए। इसके लिए आप ग्रीन सलाद का प्रयोग कर सकते हैं। इसमें मौजूद एंटी आॅक्सिटेंड एवं मिनरल्स शरीर को फुर्तीला बनाते हैं। योगासन के बाद मेटाबॉलिज्म प्रक्रिया सबसे ज्यादा तेज रहती है, ऐसे में सलाद खाना बहुत फायदेमंद होता है।

yoga food

अगर आप नॉन वेजिटेरियन हैं तो आप प्रोटीन की मात्रा पूरी करने के लिए दो आटा ब्रेड के स्लाइस और दो अंडे की जर्दी खा सकते हैं। इससे आपको पूरे दिन काम करने के लिए एनर्जी भी मिलेगी।

yoga food

यदि आप शाकाहारी हैं तो आप बीन्स का सलाद खा सकते हैं। इसमें आप गाजर, शिमला मिर्च एवं मशरूम आदि मिलाकर हल्का—सा सॉटे कर खा सकते हैं। इससे शरीर को भरपूर मात्रा में मिनरल्स मिलेंगे। साथ ही कार्बोहाइड्रेट की कमी भी पूरी होगी।

yoga food

आप योगासन के बाद भाप में पकी हुई ब्रोकली भी खा सकते हैं। क्योंकि इसमें प्रचुर मात्रा में पोटैशियम, विटामिन सी, ल्यूटिन आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं, ये शरीर को बीमारियों से बचाने में मदद करता है। इसके अलावा ये पाचन क्रिया को भी दुरुस्त करता है।