4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कई भयंकर बीमारियों का इलाज है छोटी सी कलौंजी इस्तेमाल करने से यह रोग होंगे दूर

कलौंजी के आयुर्वेद में भी बहुत से फायदे बताए गए हैं। निरंतर इस्तेमाल करने से भयंकर बीमारियों का ख़तरा टलता है। कलौंजी का तेल भी बहुत फायदेमंद माना जाता है।

2 min read
Google source verification
कई भयंकर बीमारियों का इलाज है छोटी सी कलौंजी इस्तेमाल करने से यह रोग होंगे दूर

कई भयंकर बीमारियों का इलाज है छोटी सी कलौंजी इस्तेमाल करने से यह रोग होंगे दूर

नई दिल्ली। कलौंजी का इस्तेमाल विशेष रूप से मसालों में किया जाता है। काले रंग की यह कलौंजी हजारों गुणों से भरी हुई है और शरीर को कई बीमारियों के खतरे से बचाने में मदद करती है। इसका सेवन अत्यंत लाभकारी हो सकता है अगर आप इसका सही प्रकार से इस्तेमाल करें। कई आयुर्वेदिक गुणों की खान यह छोटी सी दिखने वाली कलौंजी आप अपने खाने में डालकर या बताए गए तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं।

1.कलौंजी में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और शरीर के लिए उपयोगी हेल्‍थी फैट जैसे पोषक तत्व होते हैं जिससे खांसी, दमा की समस्या में आराम मिलता है।

2.कलौंजी में भरपूर मात्रा में एंटी-आक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं जिनके कारण यह आपको कैंसर जैसे भयंकर और जानलेवा रोग से भी बचाती है।

3.कलौंजी का सेवन करने से आपको अस्थमा जैसी समस्या से निजात मिलती है साथ ही इससे नाक से आवाज़ आना सुबह के समय सांस लेने में दिक्कत महसूस होने की परेशानी में फायदा मिलता है।

4.कलौजी के साथ ही उसका तेल भी उपयोगी माना जाता है इसे सुबह के समय गर्म पानी से साथ एक चम्मच लेने से शुगर के मरीज़ों को फायदा मिलता है।

5.कलौंजी का सेवन करने से आपको हार्ट संबंधित रोगों की चिंता नहीं सताती क्योंकि यह शरीर का कोलेस्ट्रोल लेवल नियंत्रित रखती है।

यह भी पढ़ें- कद्दू के बीज का ज़रूर करें सेवन, पुरूषों के लिए है पोषक तत्वों का ख़ज़ाना

6.अगर आप आंखों की बीमारी झेल रहे हैं जैसे कि आंखों का लाल होना, मोतियाबिंद होना, आंखों से पानी जाना तो कलौंजी का सेवन करने से फायदा मिलेगा।

7.पेट दर्द, अपच, गैस होने पर कलौंजी को गर्म पानी में डालकर उसका काढ़ा बना लें और काला नमक मिलाकर इसका सेवन करें आपको फायदा मिलेगा।

8.शरीर में ज्वाइंट पैन रहता है तो कलौंजी का तेल आपको राहत दिला सकता है इसे हल्का सा गर्म कर दर्द की जगह पर हल्के हाथ से मलने से फायदा मिलेगा।

9.कलौंजी के दानों को पानी में उबालकर पीने से आप तनाव मुक्त रहते हैं और आपका मन भी शांत रहता है साथ ही शरीर को निरोग बनाया जा सकता है।

10.कलौंजी में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जिससे आपकी त्वचा और बालों को पोषण मिलता है इससे आपकी बाल झड़ने व चेहरे पर झुर्रियों की समस्या खत्म होती है।

Story Loader