
नई दिल्ली। आजकल की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में खुद को सेहतमंद रखना सबसे बड़ा चैलेंज बन गया है। ज्यादातर लोग दवाइयों के सहारे चल रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी खास सब्जी के बारे में बताएंगे, जिसे खाते ही आपका शरीर फौलाद जैसा मजबूत हो जाएगा। इससे न सिर्फ इम्यूनिटी बढ़ेगी, बल्कि कई अन्य बीमारियों से लड़ने में भी मदद मिलेगी।
1.इस जादुई सब्जी का नाम कंटोला है। कंटोला को मीठे करेले के नाम से भी जाना जाता है। इसमें फाइटोकेमिकल्स, प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट, मोमोरडीसिन और फाइबर युक्त पोषक तत्व होते हैं।
2.साधारण-सी दिखने वाली इस सब्जी में मीट से दोगुना प्रोटीन होता है। इसे खाने से मसल्स बनाने में मदद मिलती है।
3.भारत में कंटोला आमतौर पर मानसून के समय में पाया जाता है। कंटोला का सेवन हृदय से बचाने में मदद करता है।
4.कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी को रोकने के लिए भी कंटोला बहुत फायदेमंद होता है। ये बैक्टीरिया की रफ्तार को धीमा कर देता है।
5.कंटोला की सब्जी खाने से सर्दी-खांसी से भी राहत मिलती है। ये इम्यूनिटी बढ़ाकर शरीर को स्ट्रांग बनाने में मदद करता है।
6.जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं उनके लिए भी कंटोले का सेवन फायदेमंद होता है। ये मेटाबॉलिज्म को तेज करने और चर्बी को गलाने में मदद करता है। कई लोग कंटोला को सब्ज़ी के अलावा अचार के रूप में भी खाते हैं।
7.कंटोला का नियमित सेवन आपके पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। इसमें मौजूद फाइबर पेट में गंदगी को रहने नहीं देते हैं।
8.कंटोला में एंटी एलर्जिक और एनाल्जेसिक गुण होते हैं। इसे खाने से संक्रामक बीमारियों का खतरा कम होता है।
9.आंखों की रौशनी बढ़ाने और धुंधलापन दूर करने आदि में भी कंटोला की सब्जी उपयोगी साबित होती है।
10.कंटोला में ल्यूटेन सहित कई अन्य कैंसररोधी तत्व मौजूद होते है। ये कैंसर के अलावा डायबिटीज की बीमारी में भी लाभकारी होता है।
Updated on:
27 Sept 2019 01:36 pm
Published on:
27 Sept 2019 01:35 pm
बड़ी खबरें
View Allदस का दम
ट्रेंडिंग
