
नहीं टिकता है पैसा तो घर के चारों कोनों में गाड़ दें ये चीज, दूर होगी परेशानी
नई दिल्ली। कई लोग पैसा तो खूब कमाते है, लेकिन उनके पास धन टिकता नहीं है। अगर आपकी भी यही समस्या है तो गोमती चक्र का उपाय आपके लिए बहुत कारगर साबित हो सकता है। ये मां लक्ष्मी की प्रिय वस्तु है, वहीं इसे घर में रखने से वास्तु दोष भी दूर होते हैं।
1.जिन लोगों के पास धन नहीं टिकता है वे शुक्रवार को 21 की संख्या में गोमती चक्र लेकर लाल कपड़े में बांध कर पूजा स्थल पर रखें दें। अब अगली सुबह उसमें से चार गोमती चक्र लेकर घर के चारों कोनों में गाड़ दें। ऐसा करने से पैसा टिकेगा।
2.जिन लोगों को बिजनेस में नुकसान हो रहा है उन्हें 11 गोमती चक्र लाल कपड़े मेें बांधकर अपनी दुकान या फैक्ट्री में रखना चाहिए। इसके अलावा श्रीं श्रियै नमः मंत्र जाप करना चाहिए। इससे व्यापार में लाभ होगा।
3.धनवान बनने के लिए एक सुपारी, एक सिक्का, 11 काली हत्दी और 11 गोमती चक्र एक पीले कपड़े में लपेटकर धन रखने के स्थान पर रख दें। इससे मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा आप पर बनी रहेगी।
4.अगर आपका बच्चा बार—बार नजर लगने की वजह से बीमार पड़ जाता है तो गोमती चक्र को चांदी में म़ढ़वाकर बच्चे के गले में पहना दें। इससे बुरी नजर से बचाव होगा।
5.अगर आप कोर्ट के चक्कर से छुटकारा पाना चाहते हैं या केस जीतना चाहते हैं तो अदालत के लिए घर से निकलते वक्त अपनी जेब में तीन गोमती चक्र रखकर निकलें।
6.जिन लोगों के घर में अक्सर कलेश होता रहता है उन्हें किसी डिब्बी में सिंदूर भरकर उसके ऊपर तीन गोमती चक्र रख देना चाहिए। अब ढक्कन बंद करके इसे घर में कहीं छुपा देना चाहिए। इससे शांति कायम होगी।
7.अगर नजर दोष के चलते घर में बरक्कत नहीं हो पा रही है तो घर के मुख्य द्वार तीन गोमती चक्र लटका दें। इससे बुरी नजर से बचाव होगा।
8.अगर आप अपने किसी शत्रु से परेशान हैं तो दीपावली की रात को 6 गोमती चक्र किसी सुनसान जगह में गाडत्र दें। ये प्रक्रिया करते समय अपने शत्रु का नाम लें और इन पर सिंदूर लगाएं। आप चाहे तो होलिका दहन के दिन अपने शत्रु का नाम लेते हुए एक गोमती चक्र होलिका की आग में डाल सकते हैं। इससे आपके दुश्मन परास्त होंगे।
9.11 गोमती चक्र पर हल्दी से तिलक लगाकर इसे लक्ष्मी जी के चरणों में रख दें। अब देवी मां का ध्यान करें। इससे धन की वृद्धि के साथ आय के नए स्त्रोत बनेंगे।
10.अगर किसी व्यक्ति पर भूत-प्रेत बाधा है तो उसके सिर से तीन या पांच गोमती चक्र सिर से उतारकर आग में जला दें। इससे बाधा दूर हो जाएगी।
Published on:
11 Feb 2019 05:19 pm
बड़ी खबरें
View Allदस का दम
ट्रेंडिंग
