scriptपर्स में रखे इन रंगों की चीजें, अपने आप खिंची चली आएंगी मां लक्ष्मी | keep these colorful things in your purse than see the magic | Patrika News
दस का दम

पर्स में रखे इन रंगों की चीजें, अपने आप खिंची चली आएंगी मां लक्ष्मी

नई दिल्ली। कई लोग चाहकर भी रुपए बचा नहीं पाते हैं। उनका पैसा लगातार खर्च होता रहता है। इस समस्या को दूर करने के लिए आप वास्तु शास्त्र के कुछ उपाय कर सकते हैं। इसके तहत आप अलग-अलग रंगों की चीजें रखने के अलावा अपना लकी चार्म पर्स में रख सकते है। इससे रुपयों की कमी नहीं होगी।

Sep 01, 2018 / 02:48 pm

Soma Roy

purse

पर्स में रखे इन रंगों की चीजें, अपने आप खिंची चली आएंगी मां लक्ष्मी

1.लक्ष्मी जी को प्रसन्न करनेके लिए आपको अपने पर्स में लाल रंग का छोटा लिफाफा रखना चाहिए। इससे पैसों की तंगी खत्म होगी। साथ ही पैसा मैगनेट की तरह खिंचता चला आएगा।

2.वास्तु शास्त्र के अनुसार पर्स में लाल रंग का रेशम का धागा रखना भी बहुत शुभ माना जाता है। आपको इस धागे में एक गांठ बांध कर रखनी होगी। इससे आपके धन ग्रह में आ रही समस्या दूर हो जाएगी।
3.पर्स में किसी संत-महात्मा की तस्वीर रखना भी अच्छा माना जाता है। यदि आपके कोई धर्म गुरू हैं, तब भी आप उनका चित्र अपने पर्स में रख सकते हैं। इससे धन का व्यय कम होता है और आप सतकर्मों से धन कमाते हैं।
4.पर्स में लाल या पीले रंग की मौली, भगवान की कोई फोटो आदि धार्मिक वस्तुएं रख सकते हैं। इससे आपमें सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होगा। साथ ही आपकी आय में वृद्धि होगी।

5.पर्स में कभी भी चाबियां नहीं रखनी चाहिए। इससे िफजूलखर्च बढ़ता है। इससे बचने के लिए आप चाबी को अपनी जेब में रखे। जबकि पर्स में आप कोई लाल रंग का रुमाल रखें।
6.वास्तु शास्त्र के मुताबिक पर्स में कभी-भी नोट और सिक्के एक साथ नहीं रखने चाहिए। इससे धन खर्च होता है। इससे बचने के लिए आप पर्स के एक पॉकेट में नोट रखें और दूसरे में केवल सिक्के।
7.रुपयों की बचत और पर्स में हमेशा रुपए बनाएं रखने के लिए पर्स की एक पॉकेट मेें किसी भी एक नोट को तिकोना आकार में मोड़कर रखें। इस नोट को कभी भी खर्च न करें। ऐसा करने से धन में वृद्धि होगी।
8.आय को बढ़ाने के लिए पर्स में पीपल का एक अभिमंत्रित पत्ता रखें। इसके लिए पत्ते को गंगाजल से धोकर मां लक्ष्मी का कोई भी मंत्र 108 बार पढें और धूप-दीप दिखाएं। अब इस पत्ते को मोड़कर किसी शुभ मुहूर्त में अपने पर्स में रख लें। इससे कभी भी कंगाली का सामना नहीं करना पड़ेगा।
9.हिंदू धर्म में भगवान को प्रसन्न करने के लिए अक्षत यानि चावल अर्पित किया जाता है। इससे मां लक्ष्मी एवं अन्नपूर्णा का आशीर्वाद मिलता है। इसलिए भगवान को भेंट किए गए इन्हीं चावल के दानों को एक लाल कागज में रखकर इसे अपने पर्स में रख लें। इससे धन की कमी नहीं होगी।
10.पर्स में 5 कौड़ियां रखने से भी धन की कभी कमी नहीं होगी। इसके अलावा आप गोमती चक्र भी रख सकते हैं। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

Home / Dus Ka Dum / पर्स में रखे इन रंगों की चीजें, अपने आप खिंची चली आएंगी मां लक्ष्मी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो