15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जापान नहीं इस देश की महिलाएं हैं सबसे ज्यादा खूबसूरत, ऐसे रखती हैं खुद को फिट

पाकिस्तान की हुंजा प्राजाति की महिलाओं के हुस्न के आगे अभिनेत्रियां भी हैं फेल

3 min read
Google source verification
hunza beauty

हर कोई चाहता है कि वो ताउम्र जवान दिखे, लेकिन बुढ़ापे की वजह से ये मुमकिन नही हो पाता है। मगर दुनिया में ऐसी भी जगह है जहां महिलाएं उम्र—भर खूबसूरत रहती हैं। यहां 60 की उम्र में भी औरते 20 साल की लगती हैं। तो क्या है इनकी खूबसूरती का राज आइए जानते हैं।

hunza beauty

पाक अधिकृत कश्मीर में रहने वाली हुंजा प्रजाति की महिलाओं की खूबसूरती लाजवाब है। वो इतनी सुंदर होती हैं कि उनके सामन बड़ी—बड़ी अभिनेत्रियां भी फेल हैं। यहां की महिलाएं अपनी सुंदरता को बनाए रखने के लिए प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करती हैं।

hunza beauty

यहां की स्त्रियां देखने के साथ—साथ शारीरिक तौर पर भी बहुत एक्टिव होती हैं। तभी तो यहां रहने वाली ज्यादातर औरते 50 साल की उम्र तक मां बनना पसंद करती हैं। कई लेडीज तो यहां 65 साल की उम्र तक गर्भ धारण करती हैं।

hunza beauty

हुंजा प्राजाति की महिलाओं की खूबसूरती की चर्चा दुनियाभर में है। ये खुद को लंबे समय तक जवां बनाएं रखने के लिए अपने खानपान और दिनचर्या पर बहुत ध्यान देती हैं।

hunza beauty

इस प्रजाति की महिलाएं खुद को चुस्त—दुरुस्त रखने के लिए शारीरिक श्रम करती हैं। वो घर के कामों के साथ खूब पैदल भी चलती हैं। उनकी इसी आदत की वजह से उनका शरीर सुडौल रहता है।

hunza beauty

यहां की महिलाएं सूखे मेवों का भरपूर सेवन करती हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार ये महिलाएं कुछ महीनों तक महज खुबानी नामक फल ही खाती हैं। जबकि बाकी महीनों में वो काजू, किश्मिश, बादाम एवं अखरोट खाती हैं।

hunza beauty

महिलाएं अपने भोजन में ज्यादा से ज्यादा हरे पत्तेदार सब्जियों को भी शामिल करती हैं। इसके अलावा वो दूध और इससे बनी अन्य चीजें खाती हैं। बालों को चमकदार बनाने के लिए वो अखरोट का तेल लगाती हैं।

hunza beauty

खुद पर इतना ध्यान देने की वजह से इनका फिटनेस स्तर बहुत अच्छा होता है। इनकी शारीरिक क्षमता के अनुसार ये करीब 120 सालों तक जी सकती हैं। इन्हें ज्यादा बीमारियां भी नही होती है।

hunza beauty

ये महिलाएं अपने चेहरे को चमकाने के लिए रोज सुबह पानी में भीगी हुए बादाम खाती हैं। साथ ही इससे बना फेस पैक चेहरे पर लगाती हैं। जिससे स्किन की सॉफ्टनेस बढ़ जाती है और दाग-धब्बे दूर होते हैं।

hunza beauty

कश्मीर में पाया जाने वाला केसर विश्व प्रसिद्ध है। यहां की महिलाओं की खूबसूरती का एक राज यह भी है कि वो रोजाना केसर वाला दूध पीती हैं। जिससे उनकी रंगत बहुत निखरी हुई होती है।