12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

सपने में दिखें ये 10 चीजें तो हो सकता है धन लाभ

ज्योतिष विद्या के अनुसार कुछ स्वप्न व्यक्ति को भविषय के बारे में संकेत देते हैं

2 min read
Google source verification
dreaming

सपने में दिखें ये 10 चीजें तो हो सकता है धन लाभ

नई दिल्ली अक्सर हमें सोते समय सपने दिखते रहते हैं। मगर कई सपनों का कोई वजूद नहीं होता है। तो वहीं कुछ ख्वाब ऐसे भी होते हैं जो हमें भविष्य का संकेत देते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार क्या है इन सपनों का मतलब आइए जानते हैं।

1.अगर किसी को सपने में अखरोट खाते हुए दिखाई दे तो इसे शुभ संकेत मानना चाहिए। क्योंकि ये धन प्राप्ति की ओर इशारा करता है। माना जाता है कि इससे जल्द ही व्यक्ति को कहीं से रुपए मिलने वाले हैं।

2.यदि कोई ख्वाब में खुद को किसी ऊँचे स्थान पर चढ़ते हुए देखे तो इसे भी अच्छा माना जाता है। क्योंकि ऊँचाई का मतलब जिंदगी में आगे बढ़ने से है। माना जाता है कि ऐसे सपने देखने से जल्द ही व्यक्ति को सफलता मिलने वाली होती है।

3.अगर किसी को सपने में साधु-महात्मा दिखे तो इसे बहुत अच्छा माना जाता है। क्योंकि ये शांति का प्रतीक होते हैं। मानते हैं कि ऐसा सपना दिखने से भगवान आपसे प्रसन्न रहते हैं। साथ ही आपको जीवन में उन्नति मिलने की ओर इशारा करते हैं।

4.जो लोग सपने में किसी की अर्थी देखते हैं तो ये भले ही डरावना लगता हो, मगर ये एक अच्छा संकेत होता है। क्योंकि मरने वाला व्यक्ति सांसारिक बंधनों से मुक्त हो जाता है। ऐसे में वो एक अच्छी शक्ति बन जाता है। सपने में इसे देखने से व्यक्ति की समझ बढ़ती है।

5.अगर किसी को सपने में कोई स्त्री साज-श्रृंगार करते हुए दिखे तो इसे भी बहुत शुभ माना जाता है। क्योंकि उस स्त्री को देवी माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा सपना दिखने पर व्यक्ति को धन लाभ होने एवं जल्दी शादी होने की संभावना रहती है।

6.यदि किसी व्यक्ति को स्वप्न में अपने आप को खाना बनाते हुए देखता है तो इसे भी अच्छा संकेत माना जाता है। कहते हैं कि इससे मां अन्नपूर्णा आपसे प्रसन्न हैं और वो इस बात की ओर इशारा करती हैं कि आपके घर में हमेशा धन-धान्य बना रहेगा।

7.अगर किसी को सपने में अनार के लाल दाने खाते हुए दिखे व लाल पुष्प दिखे तो इसे भी बेहतर माना जाता है। ये मां लक्ष्मी के आगमन की ओर संकेत करता है। इससे घर में समृद्धि आती है।

8.यदि किसी व्यक्ति को सपने में रुपए-पैसों का लेन-देन करते हुए दिखता है तो इसे भी एक अच्छा संकेत माना जाात है। कहते हैं कि इससे जातक को धन लाभ हो सकता है।

9.जिन लोगों को सपने में फूल मिलते हुए या बिछे हुए दिखते हैं तो माना जाता है कि व्यक्ति को जल्द ही बड़ी सफलता मिलने वाली है।

10.अगर कोई स्वप्न में दूध एवं दही से भरा हुआ कलश और पान का पत्ता देखता है तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। ये व्यक्ति की तरक्की के साथ उसे होने वाले धन लाभ की ओर इशारा करता है।