
अक्सर हम मार्केट से रोजमर्रा की चीजें खरीदते रहते हैं, जिसमें टूथपेस्ट से लेकर साबुन तक कई चीजें शामिल होती हैं। हर प्रोडक्ट की अपनी पहचान होती है। इसके लिए उत्पाद के पीछे एक निशान बना रहता है। मगर क्या आपको इसका मतलब पता है। आज हम आपको इन खास चिन्हों के बारे में बताएंगे।

हर प्रोडक्ट में अलग-अलगर रंगों का निशान बनाया जाता है। ये उत्पाद पर एक मार्क के तौर पर रहता है। ये कई बार स्क्वायर, तो कई बार लंबाई के आकार में होते हैं। ये ज्यादातर लाल, हरे, नीले और काले रंगे के होते हैं।

हर रंग का अलग मतलब होता है। ये प्रोडक्ट के बारे में जानकारी देता है। इसके तहत पता चलता है कि उत्पाद किन चीजों से मिलकर बना है। ये निशान छपाई के टाइम प्रिंट किया जाता है।

जिन प्रोडक्ट्स के नीचे काले रंग का स्क्वायर छपा होता है इसका मतलब है कि इस उत्पाद में कई केमिकल इस्तेमाल किए गए हैं। ये ज्यादातर ब्यूटी प्रोडक्ट्स और टूथपेस्ट में देखने को मिलता है।

काले रंग के निशान वाले प्रोडक्ट्स आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसमें मिले हुए हानिकारक तत्व का ज्यादा दिनों तक इस्तेमाल करने से पिंपल्स, रिंकल्स, फाइन लाइन्स और चकत्ते जैसी समस्याएं होने का डर रहता है। ये स्किन और दांतों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इससे पायरिया और स्किन कैंसर का भी खतरा बढ़ जाता है।

जिन उत्पादों पर लाल रंग के निशान बने होते हैं उनका मतलब है कि इस प्रोडक्ट में थोड़ा केमिकल और थोड़े प्राकृतिक तत्वों का इस्तेमाल किया गया है। ऐसे में ये उत्पाद आपको पूरी तरह से नुकसान नहीं पहुंचाएगा। हालांकि इनमें मिल कुछ केमिकल्स भी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

जिन उत्पादों पर हरे रंग की पट्टी बनी होती है उसका मतलब है कि वो उत्पाद पूरी तरह से हर्बल तरीके से बना हुआ है। ये उत्पाद फेसवॉश,मॉश्चराइजर और क्रीम आदि हो सकते हैं।

ऐसे प्रोडक्ट्स में केमिकल वाले हानिकारक तत्वों की जगह नेचुरल चीजें शामिल की जाती हैं। इसके इस्तेमाल से शरीर को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है, बल्कि इससे लाभ होता है।

जिन प्रोडक्ट्स के ट्यूब पर नीले रंग का निशान होता है वो इस्तेमाल के लिए सबसे अच्छा रहता है। क्योंकि ऐसे उत्पादों में प्राकृतिक चीजों के अलावा कुछ जड़ी—बूटियां मिलाई जाती है। ये प्रोडक्ट्स ज्यादातर ब्यूटी आइटम हो सकते हैं।

इन प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से फायदा होता है। हालांकि ऐसे उत्पादों का इस्तेमाल बिना परामर्श के नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद औषधीय तत्व कुछ लोगों को सूट नहीं कर सकते हैं। उत्पाद हमेशा अच्छी कंपनी का लें क्योंकि छोटी या लोकल कंपनी के प्रोडक्ट्स पर ये निशान नहीं बने होते हैं।