18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन अक्षरों से शुरू होने वाले लड़के बनते है बेस्ट पार्टनर, कभी नहीं देते धोखा

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नाम के पहले अक्षर से व्यक्ति के स्वभाव के बारे में जाना जा सकता है  

2 min read
Google source verification
partner

इन अक्षरों से शुरू होने वाले लड़के बनते है बेस्ट पार्टनर, कभी नहीं देते धोखा

नई दिल्ली। यूं तो हर लड़की का सपना होता है कि उसका होने वाला पार्टनर उसके लिए हमेशा वफादार रहे और उससे सच बोले, लेकिन व्यक्ति को देखकर उसका नेचर पता करना बहुत मुश्किल होता है। मगर आप व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर से इस बात का थोड़ा अंदाजा जरूर लगा सकते हैं।

1.ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जिन लड़कों का नाम अक्षर A से शुरू होता है ऐसे लड़के बहुत समझदार होते हैं। ये हमेशा अपने पार्टनर के लिए वफादार रहते हैं। ये समय बीतने के साथ रिलेशशिप में और ज्यादा संजीदा हो जाते हैं।

2.अक्षर A से शुरू होने वाले लड़के देखने में भी काफी हैंडसम होते हैं। इनके स्टायल और बोलने के अंदाज से भी लड़कियां इनकी दीवानी हो जाती हैं। इनके साथ हर कोई आसानी से एडजस्ट कर सकता है।

3.जिन लड़कों का नाम अक्षर P से शुरू होता है वे बहुत समझदार, सहनशील और शांत स्वभाव के होते हैं। ये चीजों को बहुत अच्छे से समझते हैं। ये सामने वाले को देखकर उनके नेचर का पता लगा लेते हैं। इसलिए इनके साथ शादी करने पर गृहस्थी बहुत अच्छी रहती है।

4.अक्षर P वाले लड़के काफी मिलनसार स्वभाव के भी होते हैं। ये बहुत जल्द दोस्त बना लेते हैं इसीलिए इनकी अपने पार्टनर के साथ ट्यूनिंग अच्छी रहती है। ये बेझिझक अपनी बात अपने साथी से कह देते हैं। जिससे रिश्ते में गलतफहमी नहीं रहती है।

5.जिन लड़कों का नाम M अक्षर से शुरू होता है। ऐसे लड़के बहुत रोमांटिक स्वाभाव के होते हैं। हालांकि इन्हें ज्यादा बातचीत करना पसंद नहीं है। मगर उनका यही रिर्जव अंदाज लड़कियों को उनकी ओर आकर्षित करता है।

6.ऐसे लड़के अपनी पार्टनर के लिए बहुत वफादार होते हैं। ये हर परिस्थिति में उनका साथ देते हैं। इनके इसी नेचर के चलते लड़कियां इनसे जल्दी ही इमोशनली जुड़ जाती हैं। चूंकि ये भरोसेमंद होते हैं इसलिए लड़कियां इनसे अपने दिल की बातें आसानी से शेयर कर लेती हैं।

7.सामुन्द्रिक शास्त्र के मुताबिक जिन लड़कों का नाम अक्षर K से शुरू होता है वो देखने में काफी हैंडसम होते हैं। इनकी पर्सनाल्टी और बोलचाल के अंदाज से लड़कियां इनकी ओर खिंची चली आती हैं। ऐसे लड़कों को अपना हमसफर तलाशने में परेशानी नहीं होती है।

8.इस अक्षर से शुरू होने वाले लड़के रोमांटिक भी होते हैं। इन्हें प्यार जताना अच्छा लगता है। इनके इस अंदाज से लड़कियां इनसे इम्प्रेस हो जाती हैं।

9.जिन लड़कों का नाम अक्षर H से शुरू होता है ऐसे लड़के बहुत समझदार और होशियार होते हैं। ये दिल के साफ होते हैं। ये मल्टी टैलेंटेड होते हैं।

10.ऐसे लड़के दूसरों के इमोशन्स को बहुत अच्छे से समझते हैं, इसलिए ये कभी ऐसी कोई बात नहीं करते हैं जिससे सामने वाले को बुरा लगे। ऐसे लड़के हर हालात में अपने पार्टनर का साथ देते हैं।