
ऐसी गर्दन वालों पर कभी न करें भरोसा, मिल सकता है धोखा
नई दिल्ली। यूं तो व्यक्ति का स्वभाव उसकी आदतों और परवरिश पर निर्भर करता है, लेकिन सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार व्यक्ति की शारीरिक बनावट से भी आप उसके नेचर का पता लगा सकते हैं। आज हम आपको गर्दन के आकार से व्यक्ति के स्वभाव के बारे में बताएंगे।
1.सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार टेढ़ी गर्दन वालों पर कभी भरोसा नहीं करना चाहिए। क्योंकि ऐसे लोग वफादार नहीं होते हैं। इन्हें दूसरों की बुराई करने में ज्यादा दिलचस्पी होती है। इसलिए ऐसे लोग आपसे विश्वासघात कर सकते हैं।
2.जिन लोगों की गर्दन सीधी होती है, ऐसे लोग बहुत स्वाभिमानी होते हैं। इन्हें दूसरों का एहसान लेना पसंद नहीं होता है। ये अपने बनाए नियम-कायदों पर चलना ही पसंद करते हैं। इसलिए ये सबके साथ एडजस्ट नहीं कर पाते हैं।
3.जिन व्यक्तियों की गर्दन की लंबाई और चौड़ाई बराबर होती है ऐसे लोग आदर्शवादी माने जाते हैं। ये बहुत मेहनती भी होते हैं। इसलिए ये अपनी लग्न से रुपए-पैसे के साथ इज्जत भी कमाते हैं।
4.जिन व्यक्तियों की गर्दन सामान्य से छोटी होती है, ऐसे लोग काफी मेहनती होते हैं। ये लोग कम बोलते हैं, मगर इनके इस आदत के चलते लोग इन्हें घमंडी समझ लेते हैं।
5.जिन लोगों की गर्दन लंबी होती है ऐसे लोग अस्थिर स्वभाव के होते हैं। इनके हर काम में हड़बड़ी होती है। ये बातूनी भी बहुत होते हैं। ये दिमाग से काम कम लेते हैं।
6.जिन व्यक्तियों की गर्दन सामान्य व थोड़ी छोटी होती है ऐसे लोगों को किस्मत का बहुत साथ मिलता है। ये दुनिया में भोग विलासितापूर्ण जीवन जीते हैं। ऐसे लोगों का स्वभाव बिंदास होता है। ये खुश रहने में यकीन रखते हैं।
7.जिन लोगों की गर्दन पतली होती है, ऐसे लोग कम महत्वकांक्षी, क्रोधी और आलसी होते हैं। ऐसे लोग जिंदगी से परेशान रहते हैं। इसलिए ये हमेशा सुस्त रहते हैं। इन्हें काफी बीमारियां भी रहती हैं। इन्हें ज्यादा बोलना भी पसंद नहीं होता है।
9.जिन लोगों की गर्दन सुराही की तरह लचीली और लंबी होती है, ऐसे लोग कला प्रेमी होते हैं। इसलिए पेटिंग, सिंगिंग, डांसिंग आदि कलात्मक चीजों में इनकी रुचि होती है। ऐसे लोग बहुत शांत और उदार स्वभाव के होते हैं।
10.जिन लोगों की गर्दन का आकार ज्यादा लंबा होता है ऐसे लोग बहुत धैर्यवान होते हैं। इन्हें सच्चाई के रास्ते पर चलना अच्छा लगता है। ये अपनी मेहनत से सारी सुख-सुविधाएं एवं मुकाम हासिल करते हैं।
Published on:
05 Jan 2019 05:31 pm
बड़ी खबरें
View Allदस का दम
ट्रेंडिंग
