
रविवार के दिन सूर्य इन राशि के लोगों पर रहेंगे मेहरबान, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
नई दिल्ली। रविवार का दिन सूर्य देव का होता है। सूर्य को मान-सम्मान और यश का देवता माना जाता है। उनकी कृपा से गरीब भी राजा बन सकता है। आज हम आपको अलग-अलग राशियों पर सूर्य के पड़ने वाले प्रभाव के बारे में बताएंगे।
1.मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला बीतेगा। एक तरफ जहां उनकी मुलाकात उनके पुराने दोस्तों से होने की उम्मीद है। वहीं उन्हें व्यापार में थोड़ा घाटा उठाना पड़ सकता है। इसलिए आज जोखिम भरे निवेश से बचें।
2.वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन खास जाने वाला है। उन्हें उनका प्यार मिल सकता है। साथ ही उन्हें नए काम में सफलता मिलने की उम्मीद है।
3.मिथुन जातकों के लिए भी रविवार का दिन खुशियां लेकर आया है। उन्हें नए काम के अवसर मिल सकते हैं। साथ ही उन्हें सामाजिक प्रतिष्ठा मिलने की संभावना है।
4.कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। इसलिए बेवजह किसी से झगड़ा न करें। वाद-विवाद पर बात बिगड़ सकती है। हालांकि आज आपका लंबे समय से अटका हुआ कोई सांझेदारी का काम पूरा हो सकता है।
5.सिंह राशि वालों के लिए रविवार का दिन अच्छा जाने वाला है। उन्हें समाज में प्रतिष्ठा मिल सकती है। साथ ही लोग उनकी प्रशंसा कर सकते हैं। सिंह जातकों में नई उमंग और खुशी भी देखने को मिल सकती है।
6.कन्या राशि के लोगों पर भी आज सूर्य की विशेष कृपा होगी। तभी उन्हें धन लाभ होने और व्यापार में सफलता मिलने के आसार हैं। आपको कार्यक्षेत्र में उन्नति के नए अवसर मिल सकते हैं।
7.तुला जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। एक तरफ उन्हें उनकी मेहनत का फल मिलेगा। तो वहीं दूसरी तरफ उन्हें ज्यादा दिखावा करने की आदत के चलते शर्मिंदा होना पड़ सकता है।
8.वृश्चिक राशि के जातकों पर भी सूर्य देव की कृपा दृष्टि होगी। तभी उन्हें कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने की उम्मीद है। साथ ही उन्हें परिवार में भी सुख-शांति का महौल रहेगा।
9.धनु जातकों के लिए रविवार का दिन खुशियां लेकर आया है। आज वे ज्यादातर समय अपने परिवार के साथ बिता सकते हैं। जिससे खुशियों का महौल रहेगा।
10.मकर जातकों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। उन्हें नए लोगों से मिलने के साथ सफलता मिलने की उम्मीद है। हालांकि आज आप बाहर खाना खाने से बचें। इससे आपको फूड प्वाइजनिंग हो सकती है।
11.कुंभ जातको के लिए आज का दिन थोड़ा परेशानी वाला रह सकता है। क्योंकि आज धन का खर्च बढ़ सकता है। साथ ही परिवार के किसी सदस्य से मनमुटाव होने की भी आशंका है।
12.मीन राशि वालों पर भी सूर्य देव आज मेहरबान होंगे। तभी ये जातक अपनी व्यवहार कुशलता से लोगों का दिल जीतने में कामयाब होंगे। इससे आपको कार्यक्षेत्र में भी सफलता मिलेगी।
Published on:
09 Dec 2018 12:05 pm
बड़ी खबरें
View Allदस का दम
ट्रेंडिंग
