
गुरु पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण पड़ने से बन रहे हैं ये खास संयोग, राशिनुसार करें इन 10 चीजों का दान
नई दिल्ली। आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और मंगलवार का दिन होने के चलते इस बार का चंद्र ग्रहण खास हो गया है। 16 जुलाई को पड़ने वाले इस चंद्र ग्रहण में पूर्व आषाढ़ नक्षत्र का भी संयोग बना है। जो रात 8 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। वहीं इस दिन सूर्य कर्क संक्रांति भी है। चंद्रगहण के सूतक काल की शुरुआत 16 तारीख की शाम 4 बजकर 31 मिनट से होगी। अगर चंद्र ग्रहण के दिन राशिनुसार कुछ विशेष चीजों का दान किया जाए तो ग्रहण के दुष्प्रभावों से बचा जा सकता है।
1.मेष राशि के जातकों को चंद्र ग्रहण के समय 4 सूखे नारियल जल में प्रवाहित करने और दान करने चाहिए। ऐसा करने से दोष का प्रभाव कम होगा।
2.वृषभ राशि के लोगों को चंद्रग्रहण के दिन अपने पूर्वजों के नाम से दूध की बनी खीर दान करनी चाहिए। इससे पितरों का आपको आशीर्वाद मिलेगा।
3.मिथुन राशि वालों को चंद्रग्रहण के अगले दिन किसी सफाई कर्मचारी को मीठे पुए या हलवा बनाकर देना चाहिए। इससे मुसीबतों से बचाव होगा।
4.अगर कर्क राशि के जातकों का गृहस्थ जीवन सही नहीं है तो उन्हें चंद्रग्रहण के समय अपने जीवनसाथी के वज़न के बराबर चावल का दान करना चाहिए।
5.सिंह राशि के जातकों को चंद्र ग्रहण के समय सूखे नारियल का दान करना चाहिए। इससे कुंडली में चंद्र ग्रह की स्थिति मजबूत होगी।
6.कन्या राशि वालों को चंद्र ग्रहण के अगले दिन सफेद वस्त्र और अन्न का दान करना चाहिए। इससे उनका फोकस बढ़ेगा।
7.तुला राशि वालों को चंद्रग्रहण के समय शरबत बांटना चाहिए। इससे आपके जीवन में भी मिठास घुलेगी।
8.वृश्चिक राशि वालों को चंद्र ग्रहण के अगले दिन देवी दुर्गा के मंदिर में सुहाग का सामना दान करना चाहिए। इससे देवी की आप पर कृपा होगी।
9.धनु राशि वालों को चंद्र ग्रहण के समय मूंगा रत्न या लाल मसूर की दाल का दान करना चाहिए। इससे आपकी स्वास्थ संबंधित दिक्कतें दूर होंगी।
10.मकर राशि के लोगों को चंद्र ग्रहण पर चांदी के गिलास में दूध और पानी पीना चाहिए। इसके अलावा उन्हें फलों का दान करना चाहिए।
11.कुंभ राशि के जातकों को सफेद अन्न का दान करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी कुंडली में मौजूद दोष दूर होंगे।
12.मीन राशि वालों को चंद्र ग्रहण के अगले दिन मिठाई या अन्य मीठी चीज का दान करना चाहिए। इससे घर में सुख-समृद्धि आएगी।
Published on:
13 Jul 2019 11:55 am
बड़ी खबरें
View Allदस का दम
ट्रेंडिंग
