
महाशिवरात्रि 2019 : इन 10 चीजों से करें शिव जी का अभिषेक, पूरी होगी सारी मनोकामनाएं
नई दिल्ली। इस बार महाशिवरात्रि का पर्व 4 मार्च को पड़ रहा है। इस बार शिवरात्रि के सोमवार को पड़ने और शुभ नक्षत्र में होने से व्रत का महत्व ज्यादा बढ़ गया है। इस दिन शिव जी का कुछ खास चीजों से अभिषेक करने से व्यक्ति को शुभ फल मिलेंगे।
1.जो लोग सौभाग्य की प्राप्ति चाहते हैं उन्हें महाशिवारात्रि के दिन गंगाजल से शिव जी का अभिषेक करना चाहिए। इससे भोलेनाथ की आप पर असीम कृपा होगी।
2.धन की प्राप्ति के लिए शिवलिंग पर गाय के दूध से अभिषेक करें। इससे भोलेनाथ समेत मां लक्ष्मी की भी कृपा प्राप्त होगी।
3.अगर आप पर शत्रु हावी रहते हैं तो उनसे छुटकारा पाने के लिए महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर सरसों का तेल चढ़ाएं। इससे आपके दुश्मन धूल चाट जाएंगे।
4.अगर आपके बच्चे का मन पढ़ाई में नहीं लगता है तो आप मिश्री मिले हुए दूध से शिव जी का अभिषेक करें। इससे आपके बच्चे की एकाग्रशक्ति बढ़ेगी।
5.अगर आप संतान प्राप्त करना चाहते हैं तो शुद्ध देसी घी से भोलेनाथ का अभिषेक करें। इससे आपको सुंदर और गुणवान संतान की प्राप्ति होगी।
6.मनोकामना की पूर्ति के लिए पंचामृत से शिव जी का अभिषेक करें। ऐसा करने से आपकी इच्छाओं की पूर्ति के साथ आपकी किस्मत भी आपका साथ देगी।
7.जो लोग सभी सुख सुविधाओं का लाभ लेना चाहते हैं उन्हें गन्ने के रस से शिव जी का अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से उन्हें धन की प्राप्ति होगी।
8.अगर आप नौकरी या बिजनेस में तरक्की पाना चाहते हैं तो शहद से शिव जी का अभिषेक करें। ऐसा करने से आपको मान-सम्मान मिलेगा।
9.अगर आपकी तबियत ठीक नहीं रहती है तो इस महाशिवरात्रि पर छाछ से शिव को स्नान कराएं। इससे आपकी सेहत अच्छी होगी।
10.सुख-समृद्धि की प्राप्ति के लिए भोलेनाथ को दही से स्नान कराएं। इससे शिव जी प्रसन्न होंगे और आपकी सारी इच्छाएं पूरी होंगी।
Published on:
28 Feb 2019 05:54 pm
बड़ी खबरें
View Allदस का दम
ट्रेंडिंग
