23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रात में गलती से भी न करें इन सड़कों की ओर रुख, जा सकती है जान

इंडिया में कई ऐसी सड़के हैं जो भूतिया हैं, यहां कई लोगों की जान जा चुकी है

2 min read
Google source verification
haunted highways

रात में गलती से भी न करें इन सड़कों की ओर रुख, जा सकती है जान

नई दिल्ली। दुनिया में कई ऐसी जगह, सड़कें और बिल्डिंग्स ऐसे हैं जो भूतिया है। यहां गुजरने भर से ही लोगों की रूह कांप जाती है। आज हम आपको भारत में बने कुछ ऐसे खतरनाक हाईवे के बारे में बताएंगे, जहां रात में निकलना किसी खतरे से खाली नहीं है।

1.चेन्नई के पांडिचेरी के बीच से होकर गुजरने वाला स्टेट हाईवे 49, ईस्ट कोस्ट रोड बहुत हान्टेड माना जाता है। कहते है कि यहां से गुजरने वालों को अक्सर एक औरत सफेद साड़ी पहनकर चलते हुए दिखती है। इसके अलावा रात के समय यहां का तापमान अचानक से गिर जाता है और रास्ता सिकुड़ने लगता है।

2.मुंबई का मड आइलैंड जितना खूबसूरत है, उस पर गुजरना उतना ही खौफनाक भी है। बताया जाता है कि इस रास्ते पर रात में शादी का जोड़ा पहने एक महिला दिखाई देती है। इसके अलावा यहां से कई अजीबो गरीब आवाजे भी आती है।

2.भूतिया सड़कों में राजधानी दिल्ली भी अछूती नहीं है। यहां का कंटोनमेंट रोड काफी मनहूस है। लोगों के मुताबिक इस रास्ते पर सफेद साड़ी वाली एक औरत दिखती है। ये अक्सर वहां आते—जाते हुए लोगों को दिख जाती है। भूतनी के डर से लोग इस सड़क से गुजरने से डरते हैं।

3.चेन्नई की ही एक अन्य सड़क, जिसका नाम ब्लू क्रास रोड है। बताया जाता है कि इस रास्ते पर अक्सर लोग सुसाइड कर लेते हैं। लोगों के ऐसा करने के पीछे की वजह वहां मौजूद आत्माओं को बताया जाता है।

4.भूतिया हाइवे में मुंबई-नासिक हाईवे का कसारा घाट भी बेहत खतरनाक है। यहां लोगों को बिना सिर की बुजुर्ग महिला एवं पेड़ पर बैठा हुआ बुजुर्ग दिखाई देता है। इस सड़क के दोनों ओर घने पेड़ होने के चलते यहां का रात का महौल और ज्यादा खौफनाक होता है।

5.रांची-जमशेदपुर का एनएच-33 भी बहुत डरावना हाईवे है। ये अस्वभाविक घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। इस रास्ते के दोनों कोनों पर दो मंदिर बने हुए हैं। कहते हैं कि जो भी इन मंदिरों में बिना पूजा किए हुए आगे जाता है उसके पीछे भूत लग जाते हैं।

6.पर्यटन के लिहाज से दिल्ली-जयपुर हाईवे काफी व्यस्ततम सड़कों में से एक माना जाता है। यहां भी रात को काफी डरवनी घटनाएं देखने को मिली है। खासतौर पर भानगढ़ के किले के पास का इलाका काफी खतरनाक है। यहां से गुजरने वाले लोगों के अनुसार उन्हें यहां कई भूत दिखाई देते हैं।

7.कुख्यात चंदन तस्कर वीरप्पन के बारे में तो आपने खूब सुना होगा, लेकिन क्या आपको पता है वीरप्पन के इलाके के पास का एनएच—20 सत्यमंगलम वाइल्डलाइफ सेंचुरी कॉरीडोर भी काफी भूतिया है। बताया जाता है कि यहां लोगों को अनजान अनजान परछाइयां और डरावनी रोशनी दिखाई देती है। ये लोगों को परेशान करती है।

8.चेन्नई का बेसेंट एवेन्यू रोड भी बहुत खतरनाक है। ये एक व्यवस्ततम भरा इलाका है। यहां दिन में लोगों की खूब भीड़ होती है, लेकिन सूरज डूबने के साथ यहां सन्नाटा पसर जाता है। लोगों के मुताबिक उन्हें महसूस होता है कि कोई उन्हें थप्पड़ मार रहा है व किसी ने चलते-चलते अचानक उन्हें दूर उठाकर फेंक दिया।