
तेजी से झड़ रहे हैं बाल तो चायपत्ती के पानी में मिलाकर लगाएं ये चीज, होगा फायदा
नई दिल्ली। आजकल पॉल्यूशन और फास्टफूड ज्यादा खाने की वजह से लोगों को बालों की समस्या से जूझना पड़ रहा है। किसी को हेयर फॉल की परेशानी है, तो कोई असमय बाल सफेद होने से टेंशन में हैं। हेयर्स की इन्हीं परेशानियों को दूर करने के लिए मुलतानी मिट्टी का इस्तेमाल सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। इसे कई तरह से उपयोग किया जा सकता है।
1.अगर आपके बाल रूखे हो गए हैं तो चायपत्ती को उबालकर इसे छान लें। अब इसके पानी में मुल्तानी मिट्टी घोलकर हेयर मास्क बना लें। अब इसे बालों में करीब 15 मिनट के लिए रहने दें। अब नॉर्मल पानी से धो लें। इससे हेयर्स चमकदार हो जाएंगे।
2.बालों का झड़ना रोकने के लिए आंवला, शिकाकाई, रीठा और मुल्तानी मिट्टी मिलाकर एक पेस्ट बना लें। अब सप्ताह में इसे दो बार लगाएं। ऐसा करने से जल्द ही हेयर फॉल रुक जाएगा।
3.सफेद बालों को दोबारा काला बनाने के लिए आंवले के पाउडर में मुल्तानी मिट्टी मिलाकर बालों में लगाएं। चूंकि आंवले में विटामिन सी काफी मात्रा में होता है। इसलिए इसे लगाने से बालों को पोषण मिलता है।
4.अगर बाल दो मुंहे हो गए हैं तो दूध में मुल्तानी मिट्टी घोलकर लगाएं। इसमें मौजूद प्रोटीन बालों को नरिश करेगा। इससे समस्या दूर होगी।
5.अगर आपके बाल पतले हैं तो इस परेशानी को हल करने के लिए मुल्तानी मिट्टी में शिकाकाई मिलाकर लगाएं। इससे बाल घने और मजबूत होंगे।
6.बालों के अलावा मुल्तानी मिट्टी स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसे गुलाब जल के साथ चेहरे या हाथ-पैर पर लगाने से कालापन दूर होता है। इससे सन टैन की समस्या भी हल होती है।
7.अगर मुल्तानी मिट्टी को नींबू के रस और संतरे के छिलके के पाउडर के साथ लगाया जाए तो रंगत निखरती है। क्योंकि नींबू में एंटी ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज होते हैं।
8.अगर किसी को मुंहासे या दाने हो गए है तब भी मुल्तानी मिट्टी लगाना फायदेमंद होता है। ये स्किन के लार्ज पोर्स को बंद करने में भी मदद करता है।
9.अगर किसी की स्किन बहुत आॅयली है तो उन्हें दही में मुल्तानी मिट्टी मिलाकर लगाना चाहिए। इससे आॅयल कम आएगा।
10.मुल्तानी मिट्टी को आंखों के नीचे लगाने से डार्क सर्कल्स से भी छुटकारा मिलता है। ये झाइयों और काले धब्बों को हटाता है।
Published on:
18 Mar 2019 02:17 pm
बड़ी खबरें
View Allदस का दम
ट्रेंडिंग
