
दक्षिणावर्ती शंख में भरकर विष्णु जी को चढ़ाएं जल, दूर होंगे सारे कष्ट
नई दिल्ली। भगवान विष्णु को सुख-समृद्धि का देवता माना जाता है। उनकी आराधना करने से भक्तों के सारे कष्ट दूर होते हैं। धर्म ग्रंथों के अनुसार अगर विष्णु जी को शंख में जल भरकर स्नान कराया जाए तो विष्णु भगवान प्रसन्न होते हैं।
1.धार्मिक ग्रंथों के अनुसार दक्षिणावर्ती शंख का इस्तेमाल पूजन के लिए शुभ माना जाता है। इससे विष्णु जी को स्नान कराने से उनकी कृपा मिलेगी। इससे आपके सारे कष्ट दूर होंगे।
2.जिन लोगों की कोई मनोकामना है वो विष्णु जी को केसर का तिलक लगाएं। ऐसा करने से आपका भाग्य मजबूत होगा। इससे आपकी सारी इच्छाएं पूरी होंगी।
3.अगर आप जीवन में शांति चाहते हैं तो दूध से विष्णु भगवान का अभिषेक करें। इससे मानसिक तनाव और परेशानियां कम होंगी।
4.जो लोग आर्थिक तंगी से छुटकारा पाना चाहते हैं उन्हें विष्णु भगवान को खीर का भोग लगाना चाहिए। साथ ही जरूरतमंदों को सफेद चीजेें दान करनी चाहिए। ऐसा करने से आपके पास खूब पैसा आएगा।
5.जिन लोगों की शादी में अड़चनें आ रही है उन्हें विष्णु जी की पूजा करते समय उन्हें दो तुलसी दल चढ़ाना चाहिए। इसमें चंदन जरूर लगाएं। ये प्रक्रिया रोजाना करें। ऐसा करने से जल्द ही आपका विवाह हो जाएगा।
6.जीवन में सुख-शांति के लिए गायत्री मंत्र का जप भी बहुत प्रभावशाली होता है। इससे आपके जीवन में आ रही मुशकिलें हल होंगी। साथ ही तरक्की के नए रास्ते मिलेंगे।
7.हमेशा स्वास्थ रहने के लिए विष्णु भगवान के किसी भी सिद्ध मंत्र का जाप तुलसी की माला से करें। ये कम से कम 11 मालाएं करें।
8.सुख-समृद्धि पाने के लिए तुलसी जी को लाल रंग की चुनरी चढ़ाएं। वहीं भगवान शालीग्राम को पीले रंग की। ऐसा करने से मां लक्ष्मी का घर में वास होगा।
9.अगर आपके किसी काम में अड़चनें आ रही हैं तो इसे दूर करने के लिए विष्णु जी को एक पानी वाला नारियल और पांच बादाम चढ़ाएं। ऐसा करने से मुश्किलें दूर हो जाएंगी।
10.अगर आप अमीर बनना चाहते हैं तो रोजाना शाम के समय शुद्ध देसी घी का दीया जलाएं। साथ ही गुरुवार के दिन केले के पेड़ की जड़ में चना और गुड़ चढ़ाएं।
Published on:
01 Feb 2019 04:13 pm
बड़ी खबरें
View Allदस का दम
ट्रेंडिंग
