
हनुमान जी के ये चमत्कारिक मंत्र दिलाएंगे आपको कामयाबी, ऐसे करें जाप
नई दिल्ली। मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा की जाती है। बजरंगबली को एक पराक्रमी देवता के रूप में जाना जाता है। उनकी आराधना से भक्तों के कष्ट दूर होते हैं। अगर आज के दिन उनके कुछ खास मंत्रों का जप किया जाए तो व्यक्ति को निश्चित तौर पर सफलता मिलती है।
1.यूं तो कोई भी व्यक्ति बजरंगबली के किसी भी सिद्ध मंत्र का जाप कर सकता है। मगर राशि के अनुसार पढ़ा गया मंत्र ज्यादा असरदार साबित होता है। आचार्य कृष्णकांत चतुर्वेदी के अनुसार मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल है। इसलिए उन्हें ॐ अं अंगारकाय नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।
2.वृष और तुला राशि का स्वामी ग्रह शुक्र होता है। इसलिए उन्हें मंगलवार के दिन 'ॐ हं हनुमते नम:। मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी रक्षा होगी।
3.मिथुन और कन्या राशि का स्वामी बुध होता है। उन्हें 'अतुलितबलधामं हेमशैलाभदेहं दनुजवनकृशानुं ज्ञानिनामग्रगण्यम्। सकलगुणनिधानं वानराणामधीशं रघुपतिप्रियभक्तं वातजातं नमामि॥' मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे बजरंगबली उनके संकट हर लेंगे।
4.कर्क राशि का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है। उन्हें 'ॐ अंजनिसुताय विद्महे वायुपुत्राय धीमहि तन्नो मारुति प्रचोदयात्।' जाप करना चाहिए। इससे व्यक्ति के लिए तरक्की के रास्ते खुलेंगे।
5.सिंह राशि के स्वामी सूर्य है। उन्हें मंगलवार के दिन 'ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट स्वाहा।' मंत्र को पढ़ना चाहिए। इससे शत्रुओं से आप सुरक्षित रहेंगे।
6.आचार्य कृष्णकांत चतुर्वेदी के अनुसार धनु और मीन राशि का स्वामी गुरु होने की वजह से उन्हें 'ॐ हं हनुमते नमः।' मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे आपको सफलता मिलेगी। इनसे मनचाही नौकरी का सपना भी पूरा होगा।
7.मकर और कुंभ राशि के जातकों के स्वामी शनि है। आज के दिन उन्हें 'ॐ नमो हनुमते रूद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा।' मंत्र का जाप करें। इससे आपको सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी।
8.आचार्य कृष्णकांत के अनुसार इन सभी मंत्रों का जाप स्नान करने के बाद रूद्राक्ष या लाल चंदन की माला से करना चाहिए।
9.बजरंगबली के इन चमत्कारिक मंत्रों को पढ़ने से पहले हनुमान जी की फोटो या मूर्ति के सामने सरसों के तेल का दीया जलाएं।
10.मंत्रों के जाप के लिए सुबह 6 बजे से लेकर 10 बजे तक का समय शुभ है। वहीं शाम के समय यह 7 बजे से 8 बजे तक है।
Updated on:
19 Feb 2019 11:19 am
Published on:
19 Feb 2019 10:59 am
बड़ी खबरें
View Allदस का दम
ट्रेंडिंग
