
रविवार को पढ़ लें इनमें से कोई भी एक मंत्र, मिलेगी मनचाही नौकरी
नई दिल्ली। रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा करने से व्यक्ति को मान-सम्मान मिलता है। अगर इस दिन कुछ विशेष मंत्रों का जाप किया जाए तो शुभ फल दोगुना हो जाता है। तो कौन-से हैं वो चमत्कारिक मंत्र आइए जानते हैं।
1.जो लोग मनचाही नौकरी पाना चाहते हैं उन्हें रविवार के दिन सूर्य गायत्री मंत्र, ऊँ आदित्याय विदमहे दिवाकराय धीमहि तन्न: सूर्य: प्रचोदयात का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से सूर्य देव के प्रभाव से आपको अच्छी जॉब मिलेगी।
2.जो लोग बिजनेस या अन्य कार्यक्षेत्र में सफलता पाना चाहते हैं उन्हें, ऊँ भास्कराय पुत्रं देहि महातेजसे। धीमहि तन्नः सूर्य प्रचोदयात्। मंत्र पढ़ना चाहिए। ऐसा करने से आपको जीवन में खूब सम्मान मिलेगा।
3.बिजनेस में कामयाबी पाने के लिए ऊँ घृणिः सूर्य आदिव्योम। मंत्र का जाप करें। इससे व्यवसाय में दिन दोगुनी और रात चौगुनी तरक्की होगी।
4.अगर कोई अक्सर बीमार रहता है। खासतौर पर उसे दिल या आंखों की बीमारी है तो उन्हें ऊँ हृां हृीं सः सूर्याय नमः। मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से सूर्य देव की कृपा से उनका स्वास्थ अच्छा रहेगा।
5.जो लोग पुत्र पाना चाहते हैं उन्हें रविवार के दिन ऊँ भास्कराय पुत्रं देहि महातेजसे। धीमहि तन्नः सूर्य प्रचोदयात्। मंत्र का जाप करना चाहिए। ये उपाय पति-पत्नी दोनों लोग करें।
6.अगर आप अमीर बनना चाहते हैं साथ ही जीवन में सभी सुखों को भोगना चाहते हैं तो रविवार के दिन जपाकुसुम संकाशं काश्यपेयं महाद्युतिम।तमोअरिं सर्वपापघ्नं प्रणतोअस्मि दिवाकरम। मंत्र को पढ़ें। ऐसा करने से आपका भाग्य बलवान होगा।
7.जीवन में कामयाबी पाने के लिए ऊँ घृणि सूर्याय नम: मंत्र का जाप शुभ होता है। इससे सूर्य देव की आप पर कृपा होगी।
8.अगर आप दुश्मनों के वार से बचना चाहते हैं और दूसरों को अपने वश में करना चाहते हैं तो ऊँ घृणि: सूर्यादित्योम,ऊँ घृणि: सूर्य आदित्य श्री,ऊँ ह्रां ह्रीं ह्रौं स: सूर्याय: नम:,ऊँ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नम: मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से आपकी पर्सनाल्टी दमदार बनेगी।
9.सूर्य देव की कृपा पाने के लिए रविवार के दिन ऊँ आकृष्णेन रजसा वर्तमानो निवेशयन्नमृतं मर्त्यण्च। हिरण्य़येन सविता रथेन देवो याति भुवनानि पश्यन ।। मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से आपके सारे काम बन जाएंगे।
10.मान-सम्मान हासिल करने के लिए ऊँ आदित्याय विदिद्यमहे प्रभाकराय धीमहि तन्नो रुद्र प्रचोदयात। मंत्र का पाठ करें। इससे आपका आकर्षण बढ़ेगा।
Updated on:
03 Mar 2019 10:10 am
Published on:
03 Mar 2019 10:08 am
बड़ी खबरें
View Allदस का दम
ट्रेंडिंग
