
पीपल के पेड़ के नीचे पत्थर से दबा दें ये चीज, दूर हो जाएगी रुपयों की दिक्कत
नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र में फिटकरी को बहुत अहम माना गया है। इसके प्रयोग से धन संबंधित समस्याओं से लेकर नजर दोष आदि से बचा जा सकता है। तो कैसे करें इसका उपाय आइए जानते हैं।
1.अगर आपके पास धन नहीं बचता है तो आप अपने घर की तिजोरी में 50 ग्राम फिटकरी रख दें। ये प्रक्रिया आपको शुक्रवार या बुधवार को करनी होगी। इससे धन की बढ़ोत्तरी होगी।
2.अगर आपको रुपए-पैसे की दिक्कत है तो आप घर के एक कोने में थोड़ी-सी फिटकरी रख दें। ये जगह ऐसी हो जहां लोगों की नजर न पड़ें। ऐसा करने से वास्तु दोष खत्म हो जाएगा।
3.अगर आपको बिजनेस में नुकसान हो रहा है तो काले कपड़े में फिटकरी बांधकर दुकान या आॅफिस के दरवाजे पर टांग दे। ऐसा करने से कार्यक्षेत्र से नकरात्मक शक्त्यिां हट जाएंगी।
4.अगर लोगों की नजर लग जाती है व अनावश्यक कारणों से धन खर्च होता रहता है तो घर में रोजान या एक दिन छोडकर एक दिन पानी में फिटकरी मिलाकर पोंछा लगाने से नकरात्मक व बुरी शक्तियां चली जाती हैं। इससे घर में बरक्कत होने लगती है।
5.कर्ज से छुटकरा पाने के लिए एक पान के पत्ते पर थोड़ी सी फिटकरी और सिंदूर डालकर इसे पोटली जैसा बना लें। अब बुधवार की सुबह या शाम को पीपल के पेड़ के नीचे किसी बड़े पत्थर से इसे दबा दें। यह कार्य तीन बुधवार लगातार करने से लाभ होगा।
6.अगर किसी परिवार में अक्सर लड़ाई-झगड़े का महौल रहता है तो इससे बचने के लिए परिवार के मुखिया के बेड के नीचे एक लोटा पानी भरकर रख दें। इसमें थोड़ी फिटकरी भी मिलाएं। अब अगले दिन सुबह इस पानी को पीपल के पेड़ की जड़ में डाल दें। इससे महौल शांत हो जाएगा।
7.जिस घर में बरक्कत नहीं हो रही है उन्हें बाथरूम में एक कांच की कटोरी में फिटकरी भरकर रखना चाहिए। अब इसे हर महीने बदल दें। ऐसा करने पर नकारात्मकता खत्म हो जाती है और घरवालों के लिए तरक्की के नए रास्ते खुलते हैं।
8.किस्मत चमकाने के लिए फिटकरी का प्रयोग करें। इसके लिए रोजाना रात को सोने से पहले फिटकरी के चूरे से ब्रश करें।
9.मुसीबतों से छुटकारा पाने के लिए पांच टुकड़े फिटकरी, 6 नीले फूल और एक कमर में बांधने वाली बेल्ट किसी नदी में प्रवाहित कर दें। इससे परेशानियां दूर हो जाएंगी।
10.दुर्घटनाओं से बचने के लिए आंधाझाड़ा नामक पौधे की जड़ को एक फिटकरी के टुकडे एवं एक कोयले के टुकडे के साथ एक काले वस्त्र में बांधकर पोटली बना लें। अब इसे वाहन के चारों ओर करीब सात बार घुमाएं और किसी सुरक्षित स्थान पर रख दें। ऐसा करने से एक्सिटेंड का खतरा कम हो जाता है।
Published on:
22 Dec 2018 03:16 pm
बड़ी खबरें
View Allदस का दम
ट्रेंडिंग
