11 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

गंगा दशहरा पर राशि अनुसार पढ़ें ये मंत्र, जॉब से लेकर शादी तक पूरी होगी हर मनोकामना

गृहस्थ जीवन में आ रही परेशानी और व्यवसाय में हो रहे नुकसान से भी मिलेगा छुटकारा

4 min read
Google source verification
ganga snan

आज पूरे देश में गंगा दशहरा का पर्व बहुत उत्साह से मनाया जा रहा है। लोग मोक्ष की प्राप्ति एवं पापों से मुक्ति के लिए गंगा नदी में डूबकी लगा रहे हैं। कहते हैं आज के दिन पूजा—पाठ करने एवं दान देने से पुण्य मिलता है। यदि गंगा दशहरा के इस पावन पर्व पर राशि अनुसार मंत्र पढ़ें जाएं तो इसका फल और भी ज्यादा बढ़ जाएगा। आज हम आपको इसी से संबंधित कुछ अहम बातें बताएंगे।

ganga snan

मेष राशि वालों को आज के दिन गंगा मैय्या का ध्यान करते हुए, "शान्तायै च वरिष्ठायै वरदायै नमो नमः॥" मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे आपकी हर मनोकामनाएं पूरी होगी। आप इस मंत्र को 11, 21, 51 एवं 108 बार पढ़ सकते हैं।

ganga snan

वृषभ राशि के जातकों का यदि गृहस्थ जीवन सही नहीं चल रहा है, आपका जीवनसाथी आप पर ध्यान नहीं दे रहे हैं तो आप इस गंगा दशहरा पर शाम के समय, "ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:।" नामक मंत्र पढ़ना चाहिए। इससे आपके संबंध सुधर जाएंगे। इसके अलावा आपकी अन्य मनोकामनाएं भी पूर्ण होगी।

ganga snan

मिथुन राशि वाले रोगों से छुटकारा पाने एवं अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए , "संसार विष नाशिन्यै, जीवनायै नमोऽस्तु ते। ताप त्रय संहन्त्र्यै, प्राणेश्यै ते नमो नमः॥" मंत्र का जाप करें। इससे आपकी आयु लंबी होगी। साथ ही आपको सांसारिक सुखों की प्राप्ति होगी।

ganga snan

कर्क राशि के जातक यदि अपने व्यापार में तरक्की करना चाहते एवं धन की प्राप्ति चाहते हैं तो वे आज के दिन आज पानी पीने का कोई पात्र ब्राह्मण को दान दें। आप 10 व अपनी क्षमतानुसार पंडितों को भेंट दें। यदि आपकी क्षमता सिर्फ एक ब्राम्हृण को संतुष्ट करने की है तो आप दान देते समय 10 बार उनके पैर छुएं। ऐसा करने से समान फल प्राप्त होगा।

ganga snan

यदि सिंह राशि सभी प्रकार की मुसीबतों से बचना चाहते हैं तो वे आज के दिन, "शरणागत दीनार्त परित्राण परायणे। सर्वस्यार्ति हरे देवि! नारायणि ! नमोऽस्तु ते॥" नामक मंत्र का पाठ करें। इससे आपकी सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी। आप इसका जप 11, 21 एवं 51 बार पढ़ सकते हैं।

ganga snan

कन्या राशि के जातकों को कार्य में सफलता पाने के लिए पद्म पुराण के सृष्टि खण्ड में मां गंगा के विषय में दिये मंत्र, 'ओं नमो गंगायै विश्वरूपिण्यै नारायण्यै नमो नमः।' का जाप करना चाहिए।

ganga snan

यदि तुला राशि के जातक जीवन में भोग—विलासिता की चीजों को हासिल करना चाहते हैं तो उन्हें आज, "मुक्ति मुक्ति प्रदायिन्यै भद्रदायै नमो नमः। भोग उपभोग दायिन्यै भोगवत्यै नमोऽस्तु ते॥" मंत्र का जप करना चाहिए। इससे आपकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण होगी।

ganga snan

यदि वृश्चिक राशि वाले अपनी नौकरी और व्यवसाय को लेकर परेशान हैं तो उन्हें गंगा दशहरा के दिन स्नान के बाद शिव मंदिर में जाकर पूजा करनी चाहिए। साथ ही उनका जलाभिषेक कर एक बेल फल जरूर चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से धन संबंधित आपकी दिक्कतें खत्म हो जाएगी।

ganga snan

धनु राशि के जातकों को जीवन की सभी तरह की परेशानियों से बचने के लिए, "शांति सन्तान कारिण्यै नमस्ते शुद्ध मूर्त्तये। सर्व संशुद्धि कारिण्यै नमः पापारि मूर्त्तये॥" नामक मंत्र का जप करना चाहिए। इससे उनके मन को शांति मिलेगी और कार्यों में सफलता मिलेगी।

ganga snan

यदि मकर राशि के जातकों कों घर में आग लगने व चोरी का भय सताता है तो आप इससे बचने के लिए आज एक कोरे कागज पर स्तोत्र लिखकर उस कागज को फोल्ड करके एक सुरक्षित स्थान पर रख दें। आप इसे पूजा स्थान पर रख दें। ऐसा करने से आपका ये डर चला जाएगा। इसके अलावा आपके अन्य काम भी बनने लगेंगे।

ganga snan

कुंभ राशि के लोग यदि समृद्धि पाना चाहते है तो उन्हें आज, "नमस्ते विश्वमित्रायै नन्दिन्यै ते नमो नमः॥" मंत्र का 21 बार जप करना चाहिए। इससे जीवन में उन्हें कामयाबी मिलेगी। साथ ही समाज में उनका नाम रौशन होगा।

ganga snan

पापों से मुक्ति पाने एवं जीवन में आगे बढ़ने के लिए गंगा दशहरा पर मीन राशि के जातकों को,"नमस्त्रि शुक्ल संस्थायै क्षमा वत्यै नमो नमः।" मंत्र का जप करना चाहिए। इससे आपको आत्म—शांति एवं मोक्ष की प्राप्ति होगी।