
नई दिल्ली। इंसानों के जन्म को लेकर दुनिया में कई कहानियां एवं तथ्य मौजूद हैं। इनके अनुसार व्यक्ति के जन्म से लेकर उसके व्यवहार में उनके पूर्वजों की झलक देखने को मिलती है। अब इंसान के ब्लड ग्रुप को लेकर भी एक चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। इसके तहत नेगेटिव ब्ल्ड ग्रुप वालों को दूसरे ग्रहों का वंशज माना गया है। इंसानों के खून पर की गई एक रिसर्च के मुताबिक जिन इंसानों का ब्लड ग्रुप पॉजिटिव नहीं होता है, उनमें दूसरे ग्रह से आए लोगों के अंश देखने को मिलते हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक काफी अरसा पहले एलियंस धरती पर आए थे और उन्होंने यहां कई महिलाओं से संबंध बनाए थे। इसी वजह से इंसानों में नेगेटिव ब्लड ग्रुप पाया जाता है। स्पेन एवं फ़्रांस में नेगेटिव ब्लड ग्रुप वाले व्यक्ति अन्य देशों की अपेक्षा अधिक हैं। शोध के अनुसार इस दुनिया में लगभग 85 प्रतिशत लोगों का ब्लॅड ग्रुप पॉजिटिव है। जबकि 15 से 16 प्रतिशत लोगों का ब्लड ग्रुप नेगेटिव है। वैज्ञानिकों के अनुसार नेगेटिव ब्लड ग्रुप वाले पॉजिटिव ब्लड ग्रुप वाले व्यक्तियों से अलग होते हैं। उनमें इंटेलीजेंस, दूसरों को परखने की क्षमता आदि का फर्क होता है। विज्ञान के अनुसार एच आर पॉजिटिव ग्रुप वाली मां का शरीर एच आर नेगेटिव वाले बच्चे को स्वीकार नहीं कर पाता। ऐसे मामलो में अक्सर कुछ बच्चों की मौत भी हो जाती है। रिसर्च से जुड़े वैज्ञानिकों के अनुसार सुमेरियन के समय में एलियन आकाश गंगा के जरिए धरती पर आए थे। उन्होंने ही यहां अनुनाकी व्यक्ति को जन्म दिया था। इन्हीं व्यक्तियों से अनुनानिक समाज बना था, जिसने बाद में सुमेर सभ्यता की नींव रखी थी।

इंसानों के खून पर की गई एक रिसर्च के मुताबिक जिन इंसानों का ब्लड ग्रुप पॉजिटिव नहीं होता है, उनमें दूसरे ग्रह से आए लोगों के अंश देखने को मिलते हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक काफी अरसा पहले एलियंस धरती पर आए थे और उन्होंने यहां कई महिलाओं से संबंध बनाए थे। इसी की वजह से इंसानों में नेगेटिव ब्लड ग्रुप पाया जाता है। स्पेन एवं फ़्रांस में नेगेटिव ब्लड ग्रुप वाले व्यक्ति अन्य देशों की अपेक्षा अधिक हैं।

शोध के अनुसार इस दुनिया में लगभग 85 प्रतिशत लोगों का ब्लॅड ग्रुप पॉजिटिव है। जबकि 15 से 16 प्रतिशत लोगों का ब्लड ग्रुप नेगेटिव है। वैज्ञानिकों के अनुसार नेगेटिव ब्लड ग्रुप वाले लोग पॉजिटिव ब्लड ग्रुप वाले व्यक्तियों से अलग होते हैं। उनमें इंटेलीजेंस, दूसरों को परखने की क्षमता आदि का फर्क होता है। विज्ञान के अनुसार एच आर पॉजिटिव ग्रुप वाली मां का शरीर एच आर नेगेटिव वाले बच्चे को स्वीकार नहीं कर पाता। ऐसे मामलो में अक्सर कुछ बच्चे की मौत भी हो जाती है।

रिसर्च से जुड़े वैज्ञानिकों के अनुसार सुमेरियन के समय में एलियन आकाश गंगा के जरिए धरती पर आए थे। उन्होंने ही यहां अनुनाकी व्यक्ति को जन्म दिया था। इन्हीं व्यक्तियों से अनुनानिक समाज बना था, जिसने बाद में सुमेर सभ्यता की नींव रखी थी।