
शरद पूर्णिमा विशेष : आज रात पढ़ लें इन 10 में से कोई एक मंत्र, अपने आप खिंची चलीं आएंगी मां लक्ष्मी
नई दिल्ली। शरद पूर्णिमा का पर्व आज देशभर में मनाया जाएगा। हालांकि दो दिन पूर्णिमा रहने के चलते कुछ लोग पूजन कल भी करेंगे। बंगाली समुदाय में शरद पूर्णिमा के दिन की जाने वाली लक्ष्मी पूजा को कोजागरी लक्ष्मी पूजा कहते हैं। इस दिन देवी मां को प्रसन्न करने और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए देवी लक्ष्मी के विभिन्न मंत्रों का जाप लाभदायी होता है।
1.जो लोग मां लक्ष्मी से सौभाग्य का आशीष पाना चाहते हैं उन्हें शरद पूर्णिमा को "पुत्रपौत्रं धनं धान्यं हस्त्यश्वादिगवेरथम् प्रजानां भवसि माता आयुष्मन्तं करोतु मे।" मंत्र का 21, 51 एवं 108 बार जप करना चाहिए। इससे संतान की भी प्राप्ति होगी।
2.देवी मां को प्रसन्न करने और सुख-समृद्धि पाने के लिए आज रात श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः मंत्र का जाप करें। इससे घर में सम्पन्नता बढ़ेगी।
3.जिन लोगों को किसी बात का डर सताता रहता है व वे जीवन में तरक्की नहीं कर पाते हैं, उन्हें आज चवक्त्र: कराग्रै: स्वैर्दशभिश्चैव धारयन्। अभयं प्रसादं शक्तिं शूलं खट्वाङ्गमीश्वर:। दक्षै: करैर्वामकैश्च भुजंग चाक्षसूत्रकम्। डमरुकं नीलोत्पलं बीजपूरकमुक्तमम्।। मंत्र का पाप करना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी के साथ भोलेनाथ की भी आप पर कृपा होगी।
4.मां लक्ष्मी के अलावा धन के देवता कुबेर को खुश करने के लिए शरद पूर्णिमा की रात को ऊं यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धन धान्याधिपतये धन धान्य समृद्धिं मे देहि दापय स्वाहा। मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए। ऐसा करने से आप रातों-रात लखपति बन जाएंगे।
5.जो लोग घर में परिवार के सदस्यों के बीच सौहार्द कायम करना चाहते हों उन्हें शरद पूर्णिमा की रात को ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्म्यै नम: मंत्र का जप करना चाहिए।
6.अपनी कोई भी मनोकामना की पूर्ति के लिए ऐं ह्रीं श्रीं अष्टलक्ष्मीयै ह्रीं सिद्धये मम गृहे आगच्छागच्छ नमः स्वाहा मंत्र का जाप बहुत असरदार साबित होता है। ये बहुत ही प्रभावशाली मंत्र है। इस मंत्र के जप से मां लक्ष्मी की आप पर कृपा होगी।
7.अपने वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनाएं रखने के लिए आज की रात ॐ श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात मंत्र पढ़ना अच्छा होगा। इससे पति-पत्नी के बीच संबंध मधुर होंगे।
8.मुसीबतों से बचने और शत्रुओं से रक्षा के लिए ॐ सर्वबाधा विर्निमुक्तो धनधान्यसुतान्वित:, मनुष्यो मत्प्रसादेन भविष्यति न संशय: मंत्र का जाप लाभकारी होगा। इसे पढ़ने से कोई भी आपका बाल भी बांका नहीं कर पाएगा।
Published on:
23 Oct 2018 01:46 pm
बड़ी खबरें
View Allदस का दम
ट्रेंडिंग
