
नई दिल्ली। श्रावण माह में पड़ने वाली पंचमी को नागपंचमी के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन नाग देवता के 12 स्वरूपों की पूजा की जाती है। इस बार यह पर्व 5 अगस्त को पड़ रहा है। इस दिन सोमवार होने की वजह से पर्व का महत्व ज्यादा बढ़ गया है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार 20 सालों बाद ऐसा शुभ संयोग बन रहा है। अगर इस दिन कुछ खास बातों का ध्यान रखा जाए तो व्यक्ति को दोगुना लाभ हो सकता है।
1.पंडित रवि दुबे के अनुसार सोमवार को नाग पंचमी के पड़ने से पंचमी महासंयोग बन रहा है। इस दिन शिव जी की पूजा करने समेत नाग देवता को दूध पिलाने से पूजा का फल दोगुना मिलेगा।
पौराणिक 2.ग्रंथों के अनुसार नागपंचमी मनाने के पीछे कई प्रचलित कहानियां हैं। माना जाता है कि समुद्र मंथन के बाद जो विष निकला उसे पीने को कोई तैयार नहीं था। तब भगवान शंकर ने उसे अपने गले में धारण किया था। इसी दौरान विष की कुछ बूंदें धरती पर गिरी थीं, जो सर्प के मुख में चली गई थीं। इसीलिए सांप को जहरीला मानते हैं।
3.मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन भगवान शिव के साथ नाग देवता की पूजा करने से व्यक्ति को कभी सांप नहीं काटता है। इससे व्यक्ति का जीवन सुरक्षित रहता है।
4.मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करने से भगवान प्रसन्न होते हैं। इससे व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैंं
5.अगर किसी की कुंडली में कालसर्प दोष है तो उन्हें नाग पंचमी के दिन चांदी के नाग-नागिन बनवाकर दान करने चाहिए। इससे दोष का नकारात्मक प्रभाव दूर होता है।
6.नाग पंचमी के दिन नाग देवता को दूध और खील चढ़ाने से व्यक्ति के सभी कष्ट दूर होते हैं। इससे धन-धान्य की भी वृद्धि होती है।
7.नाग पंचमी के दिन शिव मंदिर में दूध का दान करने से अटके हुए काम बनने लगते हैं। इससे नौकरी में आ रही बाधाएं भी दूर होती हैं।
9.भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए नाग पंचमी के दिन खीर का भोग अर्पण करना चाहिए।
10.नाग पंचमी के दिन महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से व्यक्ति की आयु लंबी होती है।
Updated on:
06 Aug 2019 05:00 pm
Published on:
01 Aug 2019 11:43 am
बड़ी खबरें
View Allदस का दम
ट्रेंडिंग
