
पुरुष और महिला के दिल में होता है यह अंतर, इसके बारे में इन दस बातों को जान हो जाएंगे हैरान
नई दिल्ली। ह्दय शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग होता है। जब तक दिल धड़क रहा है तब तक जान है। इसके रुकने से व्यक्ति की मौत हो जाती है। दिल का ध्यान रखना जितना जरुरी है उतना ही आवश्यक है इसके बारे में जानना। आज हम दिल से संबंधित कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जो कि बेहद अहम हैं।
1. शारीरिक रुप से स्वस्थ एक वयस्क मनुष्य का दिल एक मिनट में 72 बार धड़कता है। इस हिसाब से वह दिन में एक लाख बार धड़कता है और एक साल में छत्तीस लाख बार धड़कता है।
2. एक वयस्क इंसान के दिल का वजन करीब 11 औंस यानी 310 ग्राम होता है।
3. यह हम जानते हैं कि शरीर में स्थित हर एक सेल में खून पहुंचाने का काम दिल ही करता है।
4. इस पूरे काम को करने के लिए दिल को एक मिनट से भी कम का वक्त लगता है।
5. खून को शरीर के हर हिस्से तक पहुंचाने में ह्दय 20 सेकंड से भी कम समय लगाता है। लगभग 20 सेकंड का ही समय लगता है।
6. दिल 2000 गैलन यानी कि करीब 7600 लीटर ऑक्सीजन युक्त खून शरीर के सारे अंगों तक पहुंचाता है।
7. दिल की गिनती शरीर में सबसे ज्यादा मेहनत करने वाले अंगों में होती है। इंसान का दिल एक से पांच वॉट के बीच ऊर्जा का उत्पादन करता है।
8. चूंकि दिल का अपना विद्युत आवेग होता है इसलिए अगर पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिलता रहे तो शरीर से अलग होने पर भी दिल धड़क सकता है।
9. यहां एक और रोचक बात यह है कि पुरुष और महिला के दिलों में थोड़ा अंतर होता है। महिला का दिल पुरुषों के दिल की तुलना में हर मिनट 8 बार ज्यादा धड़कता है।
10. हंसने से हमारे दिल को फायदा पहुंचता है। हंसने के दौरान रक्तवाहिनियों की अंदर की दीवारों को आराम मिलती है और वे फैल जाती हैं इससे रक्त का संचारण और अच्छे ढंग से हो पाता है।
Published on:
01 Mar 2019 04:33 pm
बड़ी खबरें
View Allदस का दम
ट्रेंडिंग
