28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एेसे फैलता है एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे को हुआ एेसा ये कैंसर, जानें क्या हैं लक्षण

सोनाली ने इस कैंसर की जानकारी खुद अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट के जरिए दी।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vinay Saxena

•

Updated: 4 Jul 2018, 4:06 PM IST

sonali bendre

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे को कैंसर हो गया है और वो इलाज करवाने के लिए न्यूयॉर्क रवाना हो चुकी हैं। सोनाली ने इस कैंसर की जानकारी खुद अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट के जरिए दी। बता दें, सोनाली को मेटास्टेसिस कैंसर हुआ है। आइए जानतें क्या है ये कैंसर आैर कैसे फैलता है ये कैंसर। साथ ही इसके लक्षण क्या हैं।  

sonali bendre

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे मेटास्टेसिस कैंसर से पीड़ित हैं। मेटास्टेसिस शब्द का अर्थ है कैंसर का फैलना।    

sonali bendre

शरीर में मौजूद ट्यूमर से कैंसर सेल्स टूटने के बाद खून में मिलकर पूरे शरीर में फैलने लगते हैं। इस स्थिति को मेटास्टेसिस कैंसर कहते हैं।  

sonali bendre

कैंसर सेल्स शरीर के अन्य हिस्सों में ट्यूमर बनाती हैं, जिन्हें मेटास्टेटिक ट्यूमर के रूप में जाना जाता है। हालांकि, प्राइमरी और मेटास्टैटिक कैंसर नेचर में समान हैं।  

sonali bendre

कैंसर के कई रूपों के चौथे चरण में एक मेटास्टैटिक होता है। मेटास्टैटिक एक गंभीर चरण है क्योंकि इसका मतलब है कि कैंसर शरीर के अन्य हिस्सों में फैलाने के लिए मजबूत है।  

sonali bendre

मेटास्टैटिक कैंसर के प्राइमरी रूप के समान होता है। उदाहरण के लिए, यदि ब्रेस्ट कैंसर फेफड़ों में फैलता है, तो इसे मेटास्टेटिक ब्रेस्ट कैंसर कहा जाएगा लंग्स का कैंसर नहीं। मेटास्टैटिक कैंसर का उपचार चरण IV ब्रेस्ट कैंसर की तरह होगा। क्योंकि कैंसर प्रकृति में समान हो सकते हैं, डॉक्टर अक्सर कैंसर के प्राइमरी स्पॉट का पता लगाने में असफल हो सकते हैं। इस तरह के निदान को कैंसर ऑफ अननोन प्राइमरी (सीयूपी) के रूप में जाना जाता है।  

sonali bendre

कैंसर के हड्डी में फैलने से दर्द और फ्रैक्चर हो सकता है।  

sonali bendre

ब्रेन में कैंसर फैलने से सिरदर्द, दौरे, या चक्कर आते हैं।  

sonali bendre

फेफड़ों में कैंसर फैलने से सांस लेने में दिक्कत होने लगती है।  

sonali bendre

लीवर में कैंसर फैलने से पीलिया और पेट में सूजन आ जाती है।