18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गैर-मुस्लिम समुदाय को भी पाकिस्तान में इन नियमों का करना पड़ता है पालन, जानकर यकीन करना होगा मुश्किल

पाकिस्तान के अजीबोगरीब कानून जानकर यकीन करना होगा मुश्किल हंसते-हंसते पेट में हो जाएगा दर्द

2 min read
Google source verification

image

Arijita Sen

Feb 20, 2019

Ten weird laws of Pakistan

गैर-मुस्लिम समुदाय को भी पाकिस्तान में इन नियमों का करना पड़ता है पालन, जानकर यकीन करना होगा मुश्किल

नई दिल्ली। हाल ही में पुलवामा में हुए आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान सूर्खियों में बना हुआ। अपनी हरकतों की वजह से अकसर खबरों में आने वाले पाकिस्तान में अजीब तरह के कुछ कानूनों का पालन किया जाता है। इन्हें जानकर या तो इन पर यकीन करना मुश्किल होगा या फिर आप हंसते हंसते लोटपोट हो जाएंगे।

1. पाकिस्तान की नजरों में इजरायल कोई देश ही नहीं है। इसके चलते पाकिस्तान से इजरायल सीधे पहुंचा नहीं जा सकता क्योंकि पाकिस्तान अपने किसी भी नागरिक को यहां जाने के लिए वीजा नहीं देता है।

2. जहां हमारे देश में पढ़ाई के लिए तरह-तरह के स्कीम सरकार की ओर से निकाले जाते हैं वहीं पाकिस्तान में एजुकेशन पर टैक्स लगता है। पढ़ाई में सालाना 2 लाख से ज्यादा खर्च होने पर 5% टैक्स का भुगतान करना पड़ता है।

3. शादी से पहले किसी से संबंध रखना यहां गैरकानूनी है। गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड बनाना यहां के कानून के खिलाफ है।

4. पाकिस्तान में अपने प्रधानमंत्री का मजाक उड़ाने पर सजा का भुगतान करना पड़ सकता है। पीएम का मजाक उड़ाना यहां गैर कानूनी है।

5. पवित्र रमजान के महीने में यहां लोग घर के बाहर कुछ भी नहीं खा सकते हैं। मुस्लिमों के साथ साथ गैर मुस्लिमों को भी इस नियम का पालन करना पड़ता है।

6. पाकिस्तान में बिना किसी के इजाजत के उसके फोन को छूने पर व्यक्ति को 6 महीने की जेल हो सकती है।

7. यहां स्पैम मैसेज भेजना भी अवैध है। अगर कोई ऐसा करते हुए पकड़ा जाता है तो उसे 10 साल तक की सजा हो सकती है।

8. यहां कुछ खास अरबी शब्दों का अंग्रेजी अनुवाद करने पर मनाही है जैसे कि अल्लाह, मस्जिद, रसूल या नबी।

9. पाकिस्तान में ट्रांसजेंडर्स की संख्या काफी ज्यादा है। यहां इस समुदाय के लोग आर्मी ज्वाइन नहीं कर सकते हैं।

10. पाकिस्तान में प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति बनने के लिए शिक्षित होना जरूरी नहीं है।