20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन 5 तरह की लड़कियों को कभी न बनाएं अपनी गर्लफ्रेंड, पड़ सकते हैं लेने के देने

शकी और ज्यादा पोजेसिव होने से लड़कों की फ्रीडम हो सकती है खत्म

4 min read
Google source verification
girlfriend

आजकल ज्यादातर लड़के अपने दिल की बात शेयर करने के लिए एक ऐसे साथी की तलाश करते हैं जो उसे समझ सके। ऐसे हालात में लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को सबसे अच्छा दोस्त समझता है। मगर कई बार जल्दबाजी में लड़के ऐसी लड़कियों से ज्यादा मेल—जोल बढा लेते हैं, जिनकी वजह से उन्हें परेशानी झेलनी पड़ती है।

girlfriend

लड़कों को डिसेंट औैर सिंपल लड़कियां पसंद आती हैं। उन्हें लगता है कि वो समझदार होती है। मगर कई बार लड़कियों का कम बोलना और उनका बात-बात पर इमोशनल हो जाना भी लड़कों पर भारी पड़ सकता है। क्योंकि ऐसी लड़कियां बहर बात के लिए अपने साथी पर निर्भर करती है। ऐसे में लड़के को मानसिक सपोर्ट नहीं मिल पाता है।

girlfriend

इमोशनल लड़कियों के साथ शुरुआत में तो लड़कों की बॉडिंग अच्छी रहती हैं, लेकिन वक्त गुजरने के साथ गर्लफ्रेंड की यही आदत आपको परेशान कर सकती है। ऐसे में आप लड़की से खुलकर कोई बात नहीं कह सकेंगे। क्योंकि इससे गर्लफ्रेंड को बुरा लग सकता है।

girlfriend

यूं तो शक करना लड़कों का स्वभाव होता है, लेकिन कुछ लड़कियां भी ऐसी होती है जो हमेशा शक करती हैं। ऐसी लड़की से रिश्ता रखने से उनके बीच भरोसा कायम नहीं रहता है। इसके चलते कई बार बड़ी मुसीबतों का भी सामना करना पड़ सकता है।

girlfriend

शकी स्वभाव की गर्लफ्रेंड से जुड़ने पर लड़के की प्रोग्रेस रुक जाती है। क्योंकि ऐसी लड़कियां हमेशा अपने ब्वायफ्रेंड को अपनी नजरों के सामने देखना चाहती हैं। वो चाहती हैं कि लड़का उन्हें ही अपना सारा टाइम दें, और दूसरे किसी को न देखें। ऐसे में लड़के के ज्यादा इधर—उधर जाने से भी रिश्तों में तनाव आ सकता है।

girlfriend

कुछ लड़कियों का नेचर दूसरों को नीचा दिखाने वाला होता है। ऐसी लड़कियां अपने रिलेशनशिप में भी अपनी इस आदत को छोड़ती नहीं है। वो चाहती हैं कि उसका साथी हमेशा उनका साथ दें और उनकी किसी भी बात को नजरअंदाज न करें। मगर कई बार लड़की की राय गलत होने के बावजूद लड़का इसका विरोध नहीं कर सकता है। क्योंकि ऐसा करने पर संबंध टूट सकता है।

girlfriend

डौमिनेटिंग नेचर वाली लड़कियां दूसरों की बजाय अपना सोचती हैं। इसलिए कई बार वो लड़के से जुड़ी दूसरी चीजों जैसे—परिवार का ख्याल रखना, लड़के की भावनाओं को समझना आदि पर भी ध्यान नहीं देती हैं। ऐसी लड़की से जुड़ने पर लड़के मानसिक तौर पर परेशान रह सकते हैं।

girlfriend

लड़कों की तरह कई लड़कियां भी पोजेसिव नेचर की होती हैं। ऐसी लड़कियों को अपने ब्वॉयफ्रेंड का दूसरी किसी लड़की से बात करना पसंद नहीं होता है। उन्हें लगता है कि कहीं वो उससे उसका ब्वॉयफ्रेंड न छींन लें। इससे बचने के लिए कई बार लड़कियां अपने साथी पर ज्यादा ही रेस्स्ट्रिक्शन लगा देती हैं। जिसके चलते उनके रिश्ते में प्यार नहीं बचता है।

girlfriend

जो लड़कियां जरूरत से ज्यादा पोसिसिव होती हैं, उनके मन में हमेशा शक बना रहता है। वो पूरी तरह से अपने साथी पर परोसा नहीं कर पाती है। उन्हें अपने ब्वॉयफ्रेंड का खुद से छोड़ देने व चले जाने का शक मन में आता रहता है। ऐसे में कई बार गर्लफ्रेंड गलत कदम भी उठा सकती हैं।

girlfriend

कुछ लड़कियां चिपकू किस्म की होती हैं। वो हमेशा लड़के के आगे—पीछे नाचती रहती हैं, जिसके चलते लड़के को लगता है कि ये उन्हें पर्सनल स्पेस नहीं दे रही हैं। ऐसी सोच के बढने से उनमें लड़ाई—झगड़ा भी हो सकता है।