23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौत आने का संकेत देते हैं शरीर में आने वाले यह बदलाव, जाने इससे जुड़ी 10 चौंकाने वाली बातें

मौत बेशक बताकर नहीं आती लेकिन जब मौत आती है तो मनुष्य के शरीर में कुछ संकेत आने पहले से ही शुरू हो जाते हैं।

2 min read
Google source verification
signs of death

मौत आने का संकेत देते हैं शरीर में आने वाले यह बदलाव, जाने इससे जुड़ी 10 चौंकाने वाली बातें

हर व्यक्ति अच्छी तरह जानता है कि एक दिन उसे अपने शरीर को छोड़कर दुनिया से जाना है। लोगों का मानना है कि मौत कभी बताकर नहीं आती। क्योंकि अगर व्यक्ति को पता लग जाए कि किस दिन उसकी मौत होनी है तो वह इसे सोचकर ही घबरा जाए। मौत बेशक बताकर नहीं आती लेकिन जब मौत आती है तो मनुष्य के शरीर में कुछ संकेत आने पहले से ही शुरू हो जाते हैं।

1.किसी कि मृत्यु होने से पहले सामान्य तौर पर बहुत सारी चीजें इसका इशारा करती हैं। बस कई बार लोगों को यह इशारे समझने में थोड़ी देर हो जाती है।

2.कभी भी किसी व्यक्ति की अचानक मौत नहीं होती बल्कि मौत आने से पहले उसके शरीर में कई तरह के बदलाव आने शुरू हो जाते हैं जो पहले कभी नहीं देखे या महसूस किए होते।

3.जब आदमी की मृत्यु का समय नजदीक आता है उस समय सपनों में उसके पूर्वजों का आना भी शुरू हो जाता है। सालों पहले मरे हुए उसके पूर्वज उसे सपनों में नजर आने शुरू हो जाते हैं।

4.कहते हैं मृत्यु का समय नजदीक आने पर व्यक्ति की परछाई भी उसका पीछा छोड़ देती और गरूड पुराण में यही बताया गया है कि जब व्यक्ति का समय नजदीक आ जाता है तो उसे अपने नजदीक बैठा इंसान भी नजर नहीं आता।

5.जब मौत का समय नजदीक आ जाता है उस समय उसके शरीर में से एक अजीब से गंध आनी शुरू हो जाती है। यह गंध ऐसी होती है जिसे व्यक्ति पहली बार महसूस करता है।

6.कुछ मान्यताएं ऐसी भी है कि जब मृत्यु नजदीक होती है उस समय व्यक्ति को अपनी नाक तक दिखाई नहीं देती। कई ग्रंथों में भी इस बारे में बातें मिल जाएंगी कि मृत्यु के समय आदमी को अपनी नाक भी नहीं दिखाई देती।

7.मृत्यु का समय निकट होने पर व्यक्ति को अपने हाथ की रेखाएं भी दिखनी बंद हो जाती हैं और यह दर्शाता है कि उसका दुनिया से जाने का समय नजदीक है।

8.व्यक्ति की नाभी में भी मृत्यु आने से पहले हलचल शुरू हो जाती है। उसके दिमाग में नकारात्मक विचार आने शुरू हो जाते हैं और वह हर कार्य में परेशानी महसूस करने लगता है।

9.इस दौरान व्यक्ति को अपने आस-पास किसी अदृश्य शक्ति के होने का अहसास शुरू हो जाता है। उसे लगता है कोई व्यक्ति उसके पास है लेकिन होता कोई नहीं है।

10.मौत आने से पहले व्यक्ति के शरीर का रंग हल्का पड़ना शुरू हो जाता है और उसे रंगों के बीच का अंतर तक पता नहीं लगता। इस दौरान व्यक्ति को हर तरफ काला ही नजर आता है।