15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस वजह से महिलाएं नहीं फोड़ती है नारियल, लगता है ऐसा दोष की जीवन भर पड़ सकता है पछताना

नारियल को श्रीफल भी कहा जाता है और प्रत्येक भगवान की पूजा में नारियल का इस्तेमाल किया जाता है।

2 min read
Google source verification

image

Nitin Sharma

Dec 22, 2018

nariyal

इस वजह से महिलाएं नहीं फोड़ती है नारियल, लगता है ऐसा दोष की जीवन भर पड़ सकता है पछताना

नई दिल्ली। ज्योतिषशास्त्र के हिसाब से महिलाओं का नारियल फोड़ना अशुभ माना जाता है। वहीं किसी भी शुभ काम की शुरूआत से पूर्व नारियल फोड़ना शुभ होता है लेकिन इसे केवल पुुरूषों द्वारा ही फोड़ा जाना चाहिए। नारियल को श्रीफल भी कहा जाता है और प्रत्येक भगवान की पूजा में नारियल का इस्तेमाल किया जाता है। नारियल के पृथ्वी पर आने के पीछे मान्यता है कि जब भगवान विष्णु धरती पर आए थे तो वे अपने साथ नारियल का वृक्ष भी लाए थे और इसी कारण इसे श्रीफल कहा जाता है।

1.किसी भी प्रकार का शुभ कार्य या भगवान की पूजा नारियल के बिना अधूरी ही मानी जाती है। मान्यता है कि अपनी इच्छा की पूर्ति के लिए भगवान को नारियल चढ़ा कर उनसे प्रार्थना करनी चाहिए।

2.नारियल चढ़ा कर भगवान से मांगा गया वरदान अवश्य ही पूरा होता है और उनकी कृपा हमेशा बनी रहती है।

3.महिलाओं द्वारा नारियल फोड़ना अशुभ माना जाता है इसलिए नारियल फोड़ने के काम से महिलाओं को दूर ही रखा जाता है।

4.घर के पुरूषों द्वारा ही इसे फोड़ा जा सकता है और वह पुरूष घर का बुजुर्ग या बच्चा कोई भी हो सकता है।

5.पौराणिक कथाओं में बताया गया है कि जब पृथ्वी का निर्माण किया गया था तो सबसे पहले पृथ्वी पर नारियल का निर्माण हुआ था।

6.नारियल में भगवान ब्रह्मा, विष्णु एवं महेश तीनों ही त्रिदेवों का वास माना जाता है और कई मायनों में नारियल बहुत ही लाभकारी माना जाता है।

7.शास्त्रों में महिलाओं द्वारा इसे ना फोड़ने के पीछे माना जाता है कि नारियल एक बीज है और महिलाओं द्वारा इसे फोड़े जाने के कारण महिलाओं के गर्भाशय पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है।

8.ऐसी मान्यता है कि जैसे महिलाएं बच्चे को जन्म देती है तो वे किसी बीज को नुकसान नहीं पहुंचा सकती है इसलिए उन्हे नारियल फोड़ने से रोका जाता है।

9.पृथ्वी का निर्माण करते वक्त भगवान विष्णु ने नारियल के साथ मां लक्ष्मी को भी भेजा था इसलिए मां लक्ष्मी जी को ही इसे फोड़ने का अधिकार है।

10.लक्ष्मी जी के अलावा अन्य किसी भी स्त्री द्वारा नारियल नहीं फोड़ा जाता यह उनके गर्भाश्य पर बुरा प्रभाव डालता है।