scriptजयाप्रदा पर आजम खान ने की अभद्र टिप्पणी, जानें उनसे जुड़े 10 विवादित बयान | Top 10 controversial statements of SP leader azam khan | Patrika News
दस का दम

जयाप्रदा पर आजम खान ने की अभद्र टिप्पणी, जानें उनसे जुड़े 10 विवादित बयान

जयाप्रदा पर दिए गए विवादित बयान के चलते महिला आयोग ने आजम खान ने नोटिस भेजा है
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मुलायम सिंह को ट्वीट करते हुए अपनी नाराजगी जताई है

Apr 15, 2019 / 01:13 pm

Soma Roy

azam khan

जयाप्रदा पर आजम खान ने की अभद्र टिप्पणी, जानें उनसे जुड़े 10 विवादित बयान

नई दिल्ली। अक्सर अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में रहने वाले समाजवादी पार्टी नेता आजम खान एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में बीजेपी नेता जयाप्रदा पर अश्लील टिप्पणी की है। जिसके चलते रानीतिक गलियारे में हलचल है। आजम को घेरने के लिए महिला आयोग ने नोटिस भेजने के साथ विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी एक ट्वीट किया है। आज हम आपको आजम खान से जुड़े कुछ ऐसे ही विवादित बयानों के बारे में बताएंगे।
मां के गहने बेचकर शुरू की थी जेट एयरवेज, आज बिकने के कगार पर है ये कंपनी

1.मालूम हो कि रविवार को रामपुर में हुई एक रैली के दौरान आजम खान ने जयाप्रदा की ओर इशारा करते हुए कहा था, ‘मैं 17 दिन में पहचान गया कि इनके नीचे का अंडरवेअर खाकी रंग का है।’ हैरानी वाली बात यह है कि इस दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मौजूद थे।
2.आजम खान की इस अभद्र टिप्पणी के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए सुषमा स्वराज ने ने ट्विटर पर लिखा, ‘मुलायम भाई आप समाजवादी पार्टी के पितामह हैं। आपके सामने रामपुर में द्रौपदी का चीरहरण हो रहा है। आप भीष्म की तरह मौन साधने की गलती मत करिए।’
3.इससे पहले भी आजम खान अपनी विवादित टिप्पणियों को लेकर खूब सुर्खियों में रहे हैं। इन्हीं में से एक है 9 अप्रैल को गाजियाबाद में दिया गया उनका एक बयान। इसमें उन्होंने कहा था, ‘कारगिल की पहाड़ियों को फतह करने वाले सैनिक हिंदू नहीं बल्कि मुस्लिम थे।’ आजम के इस बयान पर काफी हंगामा मचा था। इलेक्शन कमिशन ने उनकी सभाओं और रोड शो पर रोक लगा दी थी।
4.आजम खान ने यूपी में होने वाले चुनाव के दौरान भी एक विवादत बयान दिया था। उन्होंने बुलंदशहर रेप मामले में कहा था, ‘बुलंदशहर रेप एक राजनीतिक षडयंत्र है।’ हालांकि बाद में राजनीतिक पार्टियों की ओर से उन्हें घेरे जाने पर वे बैकफुट पर आ गए थे।
5.आजम का एक अन्य विवादित था, जिसके तहत उन्होंने कहा था, ‘रेप की घटनाओं के बढ़ने के पीछे मोबाइल फोन जिम्मेदार है। यंग जनरेशन मोबाइल का गलत इस्तेमाल कर रही है। वे इस पर गंदी फिल्में देखते हैं।’
‘कलियों का चमन’ फेम गर्ल मेघना नायडू समेत इन स्टार्स ने सीक्रेट रखी अपनी शादी, वर्षों बाद हुआ खुलासा

6.अपने चुनावी क्षेत्र रामपुर में एक सभा के दौरान आजम खान ने सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह के बारे में भी अभद्र टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था, ‘शहर में जो भी विकास हुए हैं वो उनकी वजह से हुए हैं, न कि मुलायम सिंह की वजह से।’ इतना ही नहीं उन्होंने मुलायम सिंह को ‘हिजड़ा’ तक कह दिया था। उनके इस बयान का वीडियो भी खूब वायरल हुआ था।
7.आजम खाने ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के खिलाफ भी एक विवादित बयान दिया था। उन्होंने आरएसएस कार्यकर्ताओं को ‘होमोसेक्सुअल’ करार दिया था। उन्होंने कहा था कि आरएसएस कार्यकर्ता इसी की वजह से शादी नहीं करते हैं।
8.संभल में एक रैली के दौरान आजम ने लोगों को भड़काते हुए कहा था, ‘मुज़फ़्फ़रनगर के हत्यारों से बदला लो।’

9.साल 2014 में कांग्रेस नेता संजय गांधी और राजीव गांधी पर टिप्पणी देते हुए कहा था, ‘इमरजेंसी के दौरान लोगों को सताने की वजह से अल्लाह ने राजीव और संजय गांधी को सजा दी है।’
10.आजम खान ने पीएम मोदी के खिलाफ भी विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा, ‘जो व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ नहीं रह सका, वो देश के साथ कैसे रहेगा।’

Home / Dus Ka Dum / जयाप्रदा पर आजम खान ने की अभद्र टिप्पणी, जानें उनसे जुड़े 10 विवादित बयान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो