23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चाय-समोसा ​भारत के नहीं बल्कि इन देशों की है देन, जानें ऐसे टॉप 10 फूड्स की लिस्ट

गुलाब जामुन और जलेबी जैसी मिठाइयां भी भारतीय नहीं बल्कि हैं विदेशी

4 min read
Google source verification
dishes

हमारे देश की हर गली और नुक्कड़ में चाय-समोसे और जलेबी के ठेले देखने को मिलते हैं। लोग भी इन्हें खूब चाव से खाते हैं, लेकिन क्या आपको पता है ये देसी स्वाद वाले व्यंजन भारत के नहीं बल्कि विदेशों के हैं। आज हम आप आपको ऐसे ही 10 फूड्स के बारे में बताएंगे।

dishes

भारत में चाय एक ऐसा पेय पदार्थ बन चुका है जिसके बिना लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। यहां लोगों के दिन की शुरुआत ही चाय से होती है। मगर असलियत में चाय ब्रिटेन देश की देन है। अंग्रेज अपने साथ इसे भारत लेकर आए थे।

dishes

सीली जलेबी का नाम सुनते ही सबके मुंह में पानी आ जाता है। लोग इसे शाही मिठाई की तरह खाते हैं। मगर क्या आपको पता है ये जलेबी असल में कहां से आई है। दरअसल ये जलेबी पर्सिया और अरब की देन है। पर्सिया में इसे 'जालाबिया' और अरब में 'जलबिया' के नाम से पुकारा जाता है।sha

dishes

इंडिया के हर घरों में स्पेशल फंग्शन और त्योहारों के मौके पर शाही पनीर की सब्जी और नान बनता है। लोग इसे खूब चाव से खाते भी हैं, लेकिन हकीकत में ये भारत की नहीं बल्कि मुगलों की डिशेज हैं। भारत में इसे लाने का श्रेय उन्हीं को जाता है। इसके अलावा ईरान और पर्सिया में भी ये डिशेज सदियों से बन रही हैं।

dishes

सर्दी हो या गर्मी भारत में हर मौसम में गर्मागर्म समोसे नाश्ते में पसंद किए जाते हैं। बैचलर्स के लिए तो समोसा खाना एक पार्टी की तरह है। मगर भारत में इसे लाने का श्रेय मुगलों को जाता है। 14वीं सदीं में मुगल शासित देशों में समोसे को संबुस्क कहा जाता था। उस वक्त समोसे में आलू की जगह मीट भरा जाता था।

dishes

बैचलर्स के डेली लाइफ का अहम हिस्सा बन गया है मैगी। असल में ये जर्मनी की डिश है। यहां साल 1872 में सबसे पहले इसे बनाया गया था। वहां उसका नाम जूलियस मैगी था। भारत में इसे लोगों की दिल की धड़कन बनाने का श्रेय नेस्ले कंपनी को जाता है।

dishes

हर भारतीय व्यंजनों की जान है आलू। इसके बिना हर सब्जी अधूरी रहती है। ज्यादातर लोगों को लगता है कि आलू भारत की देन है। जबकि असलियत में ये यूएसए और पेरू से लाया गया है। यहां आलू के कई तरह के डिशेज बनते हैं। 17वीं शताब्दी में आलू को भारत लाया गया था।

dishes

भारतीयों की फेवरेट डिशों में से एक है राजमा—चावल। मगर क्या आपको पता है ये स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर राजमा आया कहां से है। दरअसल ये मैक्सिको और ग्वोटमाला की डिश है। इसे भारत में जाने के बाद अब जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में इसकी बहुत खेती होती है।

dishes

आलू की तरह ही टमाटर भी विदेश की देन है। ये स्पेन में पाया जाता था। जिसे 17वीं शताब्दी में भारत लाया गया था। तभी से भारत में आलू—टमाटर बनने का चलन शुरू हुआ था। अब भारत में ये खेती का एक अहम हिस्सा बन चुका है।

dishes

रस से भरे हुए गुलाब जामुन को देखकर हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है। भारत में तो इसे शादी—बारात में जरूर शामिल किया जाता है। मगर आपको पता है ये गुलाब जामुन कहां से आया है। दरअसल ये एक पर्सियन मिठाई है। वहां इसे लुकमत-अल-कैदी के नाम से जाना जाता है।