17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चावल को हल्दी से रंगकर करें ये उपाय, कभी नहीं होगी धन की कमी

वास्तु शास्त्र के अनुसार गंदे घरों में मां लक्ष्मी नहीं रहती हैं, इसलिए शाम के समय ये काम करें।

2 min read
Google source verification
dhan prapti ke totke

चावल को हल्दी से रंगकर करें ये उपाय, कभी नहीं होगी धन की कमी

नई दिल्ली। धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए पूजन के साथ वास्तु शास्त्र में दिए गए कुछ खास उपायों को अपनाया जा सकता है। इससे न सिर्फ धन की वृद्धि होगी, बल्कि इससे घर का वातावरण भी बहुत सकारात्मक बनेगा।

1.अगर आप धनवान बनाना चाहते हैं तो चावल के साबूत 21 दानों को हल्‍दी से रंग लें। अब इन्हें लाल रंग के एक रेशमी कपड़े में बांधकर मां लक्ष्‍मी के पास रख दें। अब देवी मां की पूजा करने के बाद कपड़े में लाल सिंदूर लगाकर इसे अपनी तिजोरी में रख लें। इसे धन लाभ होगा।

2.अगर आपके पास रुपए नहीं टिकते हैं तो आप वट या पीपल के 21 पत्तों पर राम का नाम लिखें। अब इन्हें शुक्रवार के दिन नदी में प्रवाहित कर दें। ऐसा लगातार पांच सप्ताह तक करें। इससे समस्या दूर हो जाएगी।

3.कई बार घर के गंदे होने की वजह से भी बेवजह पैसे खर्च होते रहते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार इसे बहुत अशुभ माना जाता है। कहते हैं कि बिखरे और गंदे घर में मां लक्ष्मी वास नहीं करती हैं। इसलिए घर हमेशा साफ रखें।

4.बहुत से लोग बरक्कत न होने से परेशान रहते हैं। इसकी वजह घर में नकारात्मकता का होना हो सकता है। इसे दूर करने के लिए शाम के समय पूरे घर में जल का छींटा लगाएं। अब गुगुल की धूनी दिखाएं। इससे घर में सकारात्मकता आएगी।

5.खर्चों पर रोक लगाने के लिए रात के समय घर के दक्षिण और पश्चिम के कोने में दीपक व बल्‍ब जलाएं। इससे पितृ प्रसन्न रहते हैं और घर में संपन्‍नता आती है। इससे घर से नकरात्मकता भी खत्म होती है।

6.धन लाभ के लिए रोजाना सुबह एवं शाम को घी के दीपक के सम्मुख महालक्ष्मी सूक्त का पाठ करें। पाठ के अंत में पुष्पों को महालक्ष्मी को अर्पित करें एवं उनकी आरती करें।

7.धन का अपव्यय रोकने के लिए सोने की दिशा का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है। इसलिए सोते समय हमेशा अपना सिर पूर्व व दक्षिण दिशा की ओर रखें। इससे विपरीत दिशा में सोने से नुकसान हो सकता है।

8.धन व्यय के साथ अगर पति-पत्नी में झगड़े होते हैं तो रोजाना रात को सोने से पहले अपने बेडरुम में कपूर जलाएं। ऐसा करने से नकारात्मकता खत्म होगी और संबंध मधुर बनेंगे। इससे परिवार में खुशहाली भी आएगी।

9.धन के खर्च होने का एक कारण यह भी है कि ज्यादातर लोग रात को बिना मुंह और पैर धोएं ही सो जाते हैं। शास्त्रों के अनुसार इससे घर में दरिद्रता आती है। इसलिए कभी भी रात को खान खाने के बाद जूठे मुंह न सोएं और हमेशा पैरों को धोने एवं पोंछने के बाद ही लेटें।

10.खर्चों पर रोक लगाने के लिए रात को सोने से पहले अपना किचन जरूर साफ कर दें। क्योंकि रसोई के गंदे रहने से मां अन्नपूर्णा घर से चली जाती हैं। जिसे धन-धान्य की कमी हो जाती है।