21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शुक्रवार को काले तिल के उपाय से बंद होगी धन की बर्बादी, ये 10 उपाय भी हैं कारगर

Shukrawar ke upay : शुक्रवार के दिन किए गए ज्योतिषीय उपाय किस्मत को चमका सकते हैं घर के मेन गेट पर स्वास्तिक का निशान बनाने से देवी प्रसन्न होती हैं

2 min read
Google source verification
Shukrawar ke upay

नई दिल्ली। जिन लोगों पर मां लक्ष्मी (maalaxmi) की कृपा होती है उन्हें जीवन में किसी भी चीज के लिए दूसरों के सामने मोहताज नहीं होना पड़ता है। देवी आराधना के लिए शुक्रवार (shukrawar) का दिन सबसे अच्छा माना जाता है। अगर इस दिन कुछ खास उपाय किए जाए तो धन की वृद्धि के साथ घर में सुख-समृद्धि भी आ सकती है।

सोने से पहले चबा लें इनमें से कोई भी एक पत्ती, स्किन व्हाइटनिंग समेत होंगे ये 10 फायदे

1.अगर आपका धन व्यर्थ में खर्च होता है या नुकसान होता है तो शुक्रवार के दिन काले तिल को परिवार के सभी सदस्यों के सिर से सात बार उतारें। अब इसे घर कल उत्तर दिशा में फेंक दें। इससे धनहानि बंद होगी।

2.धन की बढ़ोत्तरी के लिए शुक्रवार को सवा सौ ग्राम साबुत बासमती चावल और इतनी ही मात्रा में मिश्री लें। अब इसे एक सफेद रुमाल में बांध कर माँ लक्ष्मी के चरणों में बांधकर रख दें। अगले दिन इसे नदी में प्रवाहित कर दें। इससे धन लाभ होगा।

3.जिनके पास चाहकर भी रुपए नहीं टिकते हैं उन्हें शुक्रवार के दिन अपनी तिजोरी या रुपए रखने के स्थान पर पांच कौड़ियां रखनी चाहिए। इससे धन की कमी नहीं होगी।

4.मां लक्ष्मी को आकर्षित करने के लिए घर के मेन गेट पर स्वास्तिक का निशान बनाएं। इसके लिए लाल सिंदूर और केसर का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से घर में देवी का आगमन होगा।

5.घर में सुख-समृद्धि चाहने वालों को शुक्रवार के दिन “ॐ नमः कर घोर-रुपिणि स्वाहा” मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे घर में बरक्कत होती है।


6.शुक्रवार की शाम को घर में शंख बजाना शुभ माना जाता है। इससे घर में देवी का आगमन होता है। इससे तरक्की के रास्ते खुलते हैं।

7.आज की शाम घर की चौखट और पूजा स्थान पर दीया जलाने से घर में सकारात्मकता आती है। इससे भाग्य की भी वृद्धि होती है।

8.धन की वृद्धि के लिए शुक्रवार के दिन घर में लक्ष्मी या कुबेर यंत्र रखें। इससे आपकी सारी इच्छाएं पूरी होंगी।

9.मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन सफेद वस्तुओं का दान करें।

10.शुक्रवार के दिन सुहागिन महिलाओं को श्रृंगार का सामान भेंट करना भी शुभ होता है। इससे पति की आयु लंबी होती है।