17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुरमे का ये टोटका है बड़ा असरदार, आजमाते ही शत्रु हो जाएंगे ढ़ेर

इन उपायों से शादी में हो रही देरी से लेकर धन प्राप्ति में आ रही रुकावटें हो जाएंगी दूर

3 min read
Google source verification
surma totke

सुरमा महज आंखों को ठंडक ही नहीं देता, बल्कि ये प्रभावशाली टोटकों के लिए भी बहुत उपयोगी है। इसके उपाय इतने असरदार है कि इसका प्रयोग करते ही शत्रुओं का खात्मा हो जाता है। इससे बुरी नजर एवं विवाह में आ रही देरी की समस्याएं भी दूर हो जाती है। ये धन प्राप्ति के लिए भी बहुत प्रभावशाली है।

surma totke

यदि आप पर शत्रु भारी पड़ते हैं और वे आपको नीचा दिखाने की कोशिश करते है तो सुरमे का टोटका बहुत असरदार साबित होता है। इसके प्रयोग के लिए पांच चांदी के छोटे सांप बनवाएं। इनकी आंखों में काला सुरमा लगाएं। अब रात को सोते समय इन्हें अपने पैरों के नीचे दबाकर रखें। ऐसा करीब 21 दिनों तक करने से शत्रु परास्त होंगे।

surma totke

अगर किसी व्यक्ति की नौकरी पर संकट के बादल मंडरा रहे हो तो 5 ग्राम की एक डली वाला सुरमा लेकर उसे जमीन में गाड़ दें। ऐसा करने से आपका ट्रांसफर रुक जाएगा। साथ ही बॉस के साथ चल रही अनबन भी खत्म हो जाएगी।

surma totke

अगर किसी की कुंडली में राहु खराब स्थिति में हो व राहु की दशा चल रही है। तो 400 ग्राम काला सुरमा बुधवार के दिन बहते पानी में बहाएं। ये प्रकिया आपको लगातार 4 बुधवार को करनी होगी।

surma totke

अगर आपको या परिवार के किसी अन्य सदस्य को नजर लग गई है तो एक शीशी में काला सुरमा भरकर शनिवार के दिन उसे अपने सिर से पैरों तक 9 बार उतारें। अब उसे जमीन में गाड़ दें। ये काम करने के बाद इसे पलटकर ना देखें। ऐसा करने से नजर उतर जाएगी और नकारात्मकता भी खत्म होगी।

surma totke

यदि किसी की कुंडली में मंगल ग्रह अशुभ स्थिति में है तो आपको सफेद सुरमे का प्रयोग करना चाहिए। आप प्रत्येक दिन स्नान के बाद अपनी आंखों में सुरमा लगाएं। इस प्रक्रिया की शुरुआत मंगलवार से करें। ऐसा करने पर मंगल शांत होगा।

surma totke

अगर किसी व्यक्ति की शादी में देरी हो रही है व लाख कोशिशों के बावजूद भी बात नहीं बन रही है तो सुरमे का टोटका अपनाएं। इसके लिए आपको शनिवार के दिन एक व तीन ग्राम सुरमा जमीन के अंदर गाड़ना होगा।

surma totke

अगर परिवार में हमेशा लड़ाई—झगड़े होते रहते हैं तो इससे छुटकारा पाने के लिए शनिवार के दिन एक लाल कपड़े में एक पानी वाला नारियल लपेटकर रखें। अब इसमें काले सुरमे से 21 डॉट्स बनाएं। इसके बाद इस नारियल को अपने घर के मेन गेट पर लगा दें। ऐसा करने से घर से नकारात्मकता खत्म हो जाएगी।

surma totke

अगर आप शनि दोष से छुटकारा पाना चाहते हैं तो शनिवार की रात को अपनी आंखों में काला सुरमा लगाएं। इसके अलावा दिन में सरसों के तेल से शरीर की मालिश करें। ऐसा करने से शनि देव का प्रकोप शांत होगा।

surma totke

अगर आप धन प्राप्त करना चाहते हैं तो शुक्रवार को एक लाल कपड़े में नारियल, एक सिक्का और थोड़ा सफेद सुरमा डालकर लपेट लें। अब इस पोटली को जमीन में गाड़ दें। ऐसा करने से धन आने लगेगा। यदि जमीन में इसे गाड़ना संभव न हो तो इस पोटली को अपनी तिजोरी व पूजा के स्थान पर रख दें।