
नई दिल्ली। सूर्य ग्रह को कुंडली में सबसे प्रभावशाली माना जाता है। जिन लोगों के जन्मांक में यह मजबूत होता है। उन्हें जीवन में खूब कामयाबी मिलती है। उनकी आराधना के लिए रविवार का दिन सबसे ज्यादा खास होता है। अगर आप कोई नया काम शुरू करने जा रहे हैं तो रविवार के दिन करें और कुछ खास उपाय करें तो आपको सफलता मिल सकती है।
1 सूर्य को विष्णु का रूप माना जाता है इसलिए रविवार के दिन सूर्य की पूजा करें। साथ ही आदित्य स्त्रोत का पाठ करें।
2.रविवार की सुबह स्नान के बाद सूर्य को अर्घ्य देना उत्तम होता है। इससे भाग्य बलवान बनता है।
3.सुख-शांति के लिए रविवार के दिन हरिवंशपुराण का पाठ करना अच्छा होता है।
4.अगर आपकी कोई मनोकामना है तो रविवार के दिन तांबे के दो बराबर टुकड़े लें। इनमें एक को मन में कोई भी संकल्प लेकर बहते पानी में बहा दें। जबकि दूसरा टुकड़ा हमेशा अपने पास रखें। इससे आपका काम बन जाएगा।
5.जिन लोगों को हृदय, पेट के रोग, आंखों की तकलीफ हो तो उन्हें आज के दिन तांबे का दान करना चाहिए।
6.अगर किसी पर हमेशा झूठे आरोप लगते रहते हो या धन हानि होती हो तो उन्हें रविवार को गेहूं का दान करना चाहिए।
7.राहु-केतु के बुरे असर को दूर करने के लिए रविवार के दिन किसी गरीब को काले कंबल का दान करें।
8.मछलियों को आटे की गोलियां खिलाने से बड़ी-बड़ी परेशानियों से भी मुक्ति मिल सकती है।
9.सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए रविवार के दिन उन्हें मूली, शकरकंद जैसे रेशेदार फल या सब्जी चढ़ाएं।
10.सूर्य ग्रह को बलवान बनाने के लिए आज के दिन लाल मसूर का दान भी शुभ रहता है।
Published on:
03 Nov 2019 10:27 am
बड़ी खबरें
View Allदस का दम
ट्रेंडिंग
