दस का दम

विजय माल्या अपने पाप धोने के लिए नंगे पैर करता था ये काम, जानें उससे जुड़ी ऐसी 10 दिलचस्प बातें

vijay mallaya extradition : विजय माल्या के प्रत्यर्पण की अपील पर ब्रिटेन हाईकोर्ट ने सुनवाई की तारीख की तय विजय माल्या दिल्ली के सरोजनी नगर मार्केट से विजय माल्या करता था शॉपिंग

3 min read
Jul 18, 2019
विजय माल्या अपने पाप धोने के लिए नंगे पैर करता था ये काम, जानें उससे जुड़ी ऐसी 10 दिलचस्प बातें

नई दिल्ली। भारतीय बैंकों से करीब 9 हजार करोड़ रुपए की धोखाधड़ी कर फरार होने वाले बिजनेसमैन विजय माल्या को भारत में भगौड़ा घोषित किया गया है। मनी लॉड्रिंग और फॉर्जरी के आरोप में घिरे माल्या के प्रत्यर्पण की मांग जोरों पर है। हालांकि ब्रिटेन हाईकोर्ट की ओर से माल्या को प्रत्यर्पण के खिलाफ अपील करने से राहत मिली हुई है। इसी सिलसिले में आज ब्रिटेन उच्च न्यायालय ने सुनवाई की। जिसमें मामले पर चर्चा की तारीख 11 जुलाई साल 2020 मुकरर की गई है। इस मौके पर हम आपको विजय माल्या से जुड़ी कुछ ऐसी दिलचस्प बातों के बारे में बताएंगे, जिनके बारे शायद ही आप जानते होंगे।

1. किंगफिशर एयरक्रॉफ्ट का मालिक और बिजनेस टायकून रह चुका विजय माल्या शुरू से ही शौकीन मिजाज का व्यक्ति था। उसे महंगी तकनीक का इस्तेमाल पसंद था। तभी वो ब्लैकबेरी का दीवाना हुआ करता था।

2.विजय माल्या को एंटीक चीजों के कलेक्शन का भी खूब शौक था। तभी वो कई महंगी चीजों को अपने घर में रखता था। इसमें लंदन में नीलाम हुई टीपू सुल्तान की तलवार भी शामिल है। जिसकी कीमत करीब एक लाख 75 हजार डॉलर है।

3. आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को खरीदने वाले विजय माल्या ने फुटबाल टीम भी खरीद रखी थी। आई लीग फुटबाल में विजय माल्या ने मोहन बागान एसी और ईस्ट बंगाल फुटबाल क्लब को फाइनेंस किया था।

4.आपको जानकर हैरानी होगी कि इतना शौकीन मिजाज का माल्या बहुत धार्मिक भी था। वो कोई भी पर्सनल या बिजनेस का महत्वपूर्ण कार्य करने से पहले शुभ मुहूर्त का इंतजार करता था।

5.बताया जाता है कि विजय माल्या साल में एक बार साउथ में स्थित सबरीमाला मंदिर दर्शन के लिए जरूर जाता था। इतना ही नहीं मंदिर जाते समय माल्या चप्पल नहीं पहनता था। लोगों के मुताबिक विजय माल्या अपने पापों का प्रायश्चित करने के लिए यहां नंगे पैर आता था।

6.विजय माल्या को लग्जरी लाइफ जीना पसंद था। उसने एक पर्सनल जहाज खरीद रखा था। जिसका नाम इंडियन इंप्रेस याच था। ये सबसे तेज गति से चलने वाला जहाज है। इस जहाज को पहले कतारी रॉयल परिवार इस्तेमाल करता था। बाद में माल्या ने इसे खरीद लिया था।

7.विजय माल्या के पास कई लग्जरी गाड़ियां थी। मगर माल्या को बेनट्ले गाड़ी बहुत पसंद थी। हालांकि भारत से फरार होने के बाद रकम की अदायगी के लिए माल्या की गाड़ियां नीलाम की गई थीं।

8.माल्या को लाल रंग बहुत पसंद है। तभी उसकी कार से लेकर उसकी टीम के खिलाड़ियों की जर्सी तक में लाल रंग शामिल था। माल्या के मुताबिक लाल रंग शक्ति का प्रतीक है।

9.विजय माल्या को ज्वैलरी पहनने का भी बहुत शौक था। तभी अपने दाहिने हाथ में हीरा जड़ित ब्रेसलेट पहनता था। इसमें रूबी जैसे बेशकीमती नग भी लगे हुए थे। माल्या के ब्रेसलेट की खासियत थी कि उसमें भगवान वेंकटेश्वर का पेंडेड भी लगा हुआ था।

10.माल्या को ब्रांडेड चीजों का शौक था। मगर माल्या ऐसी चीजें खरीदने में दिलचस्पी रखता था जो बिल्कुल हटकर हो। लोगों का मानना है कि माल्या को जो चीज पसंद आ जाती थी वो उसे तुरंत खरीद लेता था। फिर चाहे वो ब्रांडेड हो या नॉन ब्रांडेड। तभी कई बार माल्या को दिल्ली के सरोजनी नगर के स्ट्रीट स्टॉल से भी शॉपिंग करते हुए देखा गया है।

Published on:
18 Jul 2019 01:51 pm
Also Read
View All

अगली खबर