20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बनना है लड़कियों की पसंद तो अपनाएं यह बातें, कोई लड़की नहीं छोड़ना चाहेगी आपका साथ

लड़की अपना लाइफ पार्टनर चुनने से पहले उसमें कुछ खास बातों पर गौर करती है जिससे वह लड़कों को अपना लाइफ पार्टनर बनाना पसंद करती है।

2 min read
Google source verification

image

Nitin Sharma

Dec 13, 2018

बनना है लड़कियों की पसंद तो अपनाएं यह बातें, कोई लड़की नहीं छोड़ना चाहेगी आपका साथ

बनना है लड़कियों की पसंद तो अपनाएं यह बातें, कोई लड़की नहीं छोड़ना चाहेगी आपका साथ

नई दिल्ली। हर लड़की की लाइफ में लड़कों के लेकर उसकी कोई ना कोई खास पसंद होती है। लड़की अपना लाइफ पार्टनर चुनने से पहले उसमें कुछ खास बातों पर गौर करती है जिससे वह लड़कों को अपना लाइफ पार्टनर बनाना पसंद करती है। लड़के भी लड़कियों को इम्प्रेस करने के लिए ना जाने कितनी कोशिशें करते हैं कितने ही पापड़ बेलते हैं फिर भी जिस लड़की को वो पंसद करते हैं उसे इम्प्रेस करने में असफल रह जाते हैं।

1.कुछ लड़के तमाम तरह की कोशिशें करने के बाद भी लड़की को इम्प्रेस करने में असफल ही रह जाते हैं। ऐसे में लड़कों के लिए यह बातें बहुत ही लाभकारी हो सकती हैं।

2.कुछ लड़के लड़कियों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए अपने बिहेवियर में बनावटी रूख अपनाते हैं लेकिन यही पर लड़कें गलती कर जाते हैं।

3.लड़कियों को इम्प्रेस करना है तो लड़कों को उनका रियल लुक ही फायदा दिलाएगा। बनावटी लड़के लड़कियों की पसंद नहीं बन पाते।

4.अगर आप लड़की का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए औछी और बचकानी हरकतें या बातें करते हैं तो आप कभी भी एक अच्छी लड़की को अपना लाइफ पार्टनर नहीं बना पाएंगे।

5.आपको अपनी लाइफ में परिपक्वता लानी बहुत जरूरी है। आपका बोल्ड होना लड़कियों को बहुत पंसद आता है।

6.अगर आप दूसरों की इज्जत करते हैं तो लड़कियों का आपमें इंटरेस्ट पैदा होता है। आपका नेचर अन्य लोगों के प्रति केयरिंग होना एक प्लस प्वाइंट है।

7.जिस भी लड़की में आप अपना लाइफ पार्टनर देखते हों उससे मुलाकात के समय तुंरत ही अपने प्यार का इजहार करने से बचें सबसे पहले लड़की से फ्रेंडशिप करें और विश्वास पक्का कराने के बाद उसे दिल की बात कहें।

8.लड़कियों को ऐसे लड़के पसंद हैं जो लाइफ को एन्जॉय करके जीना पसंद करते हैं खुशनुमा माहौल में रहना पसंद करते हैं बजाए कि गंभीर रहने के।

9.गुड सेंस ऑफ ह्यूमर वाले लड़के लड़कियों का बहुत पसंद होते हैं। ऐसे लड़के जो कहीं भी जाकर माहौल को अपने पक्ष में कर लें और माहौल को खुशनुमा बना दें।

10.इन सबके अलावा लड़कियों को लड़कों के लुक्स भी बेहद पसंद होते हैं। आपकी ड्रैसिंग सेंस, वाकिंग सेंस जैसी बातें भी लड़किया गौर करती हैं।