
शनिवार को तेल चढ़ाते समय करें ये काम, शनि देव की होगी कृपा
नई दिल्ली। शनिवार के दिन तेल चढ़ाना शुभ माना जाता है, लेकिन ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक ये काम करते समय कुछ नियमों का पालन करने से इसका लाभ दोगुना मिल सकता है। तो शनि देव को तेल अर्पित करते वक्त किन बातों का ध्यान रखना चाहिए आइए जानते हैं।
1.ज्योतिष शाास्त्र के मुताबिक शनि देव को तेल हमेशा लोहे के बर्तन से ही चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से शनि दोष से छुटकारा मिलता है।
2.शनिवार के दिन कभी भी सरसों का तेल नहीं खरीदना चाहिए। बल्कि इस दिन शनि देव को तेल अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से शनि देव की आप पर कृपा होगी।
3.शनि देव को तेल चढ़ाते समय हमेशा उनके पैरों की ओर देखना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन में आ रही मुसीबतें दूर हो जाएंगी।
4.शनि देव को तेल चढ़ाने से पहले इसमें अपना चेहरा जरूर देखें। क्योंति छाया दान करने से शनि का प्रकोप दूर होगा। साथ ही आपके बिगड़े काम भी बनेंगे।
5.शनिवार को तेल चढ़ाते समय ओम शनैश्चराय नम: मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से आपकी सारी समस्याएं दूर होंगी।
6.शनिवार के दिन कभी भी तेल को बर्बाद न करें। ऐसा करने से शनि देव नाराज हो सकते हैं। कोशिश करें कि इसे किसी जरूरतमंद को दान दें।
7.शनिवार के दिन तेल अर्पण के अलावा कुछ अन्य बातों का भी ध्यान रखना चाहिए। इसके तहत आज के दिन किसी से जूते-चप्पल आदि तोहफे में नहीं लेने चाहिए। इससे आप पर कर्ज का बोझ पड़ सकता है।
8.शनिवार के दिन लोहे से बनी चीज भी घर नहीं लानी चाहिए। इससे शनि का प्रकोप बढ़ता है।
9.शनिवार के दिन शनि देव को तेल चढ़ाते समय अपने सामथ्र्यनुसार कुछ रुपए भी चढ़ाने चाहिए। इससे दान पूरा माना जाता है।
10.शनिवार के दिन काले रंग के कपड़े में शनि यंत्र एवं काली उड़द की दाल रखकर इसे किसी शनि मंदिर में रख देना चाहिए। इससे शनि देव की आप पर कृपा होगी।
Published on:
29 Dec 2018 11:03 am
बड़ी खबरें
View Allदस का दम
ट्रेंडिंग
