18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फेरों से पहले दूल्हे के बायीं ओर क्यों होती है दुल्हन, जानें इससे जुड़ी 10 बातें

हिंदू धर्म में पत्नी को वामांगी माना जाता है।

3 min read
Google source verification
left side of groom

हिंदू धर्म में विवाह को एक पवित्र कार्य माना गया है। इसके लिए कई रीति—रिवाज भी निर्धारित किए गए हैं। बदलते दौर में कई चीजों में बदलाव हुए हैं। दूसरी कास्ट में शादी करने के अलावा दहेज प्रथा को खत्म करने की ओर भी कदम बढ़ाए गए हैं, लेकिन शादी से जुड़ी वो प्राचीन परंपराएं आज भी निभाई जा रही है, जिसमें दुल्हन—दूल्हे के बायीं ओर खड़ी होती है। तो क्या है इस रस्म की वजह और महत्व आइए जानते हैं।

left side of groom

हिंदू धर्म में विवाह के समय से वधू को वर के बायीं ओर बैठाया जाता है और जिंदगीभर ये परंपरा निभाई जाती है। इस रस्म को निभाने का प्रमुख कारण हिंदू शास्त्रों में इसकी मान्यता का होना है।

left side of groom

शास्त्रों के अनुसार पत्नी को वामांगी माना जाता है। उनके अनुसार स्त्रियों का बायां अंग शुभ होता है, इसलिए उन्हें दूल्हे के बगल में बायीं तरफ रखा जाता है।

left side of groom

हस्तरेखा विज्ञान के तहत पति का दायां तथा पत्नी का बायां हाथ देखा जाता है। क्योंकि मानव शरीर में मस्तिष्क का बायां हिस्सा उसकी रचनात्मकता तथा दायां हिस्सा कर्म का प्रतीक होता है।

left side of groom

स्त्री को प्रेम और ममता का प्रतीक माना जाता है। इसके अलावा उनमें रचनात्मकता बचपन से ही होती है इसलिए पत्नी का बायीं ओर होना शुभ माना जाता है। इससे कार्यों में शुभता आती है।

left side of groom

विवाह के अलावा हिंदू धर्म में खास पर्वों, पूजा—पाठ एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों में भी स्त्री को पुरुष के बायीं ओर बिठाया जाता है। इसका कारण धार्मिक कार्य को बिना किसी विघ्न के पूर्ण किया जाना होता है।

left side of groom

महिलाएं हमेशा बायीं ओर इसलिए भी होती हैं क्योंकि वो अपने पति को हर चीज में प्रथामिकता देना चाहती हैं। वहीं पुरुष का कर्तव्य होता है कि वो अपनी पत्नी की जिम्मेदारियां उठाए। इसलिए उसके दायीं ओर होने का मतलब है कि वो दृढ़ता के साथ अपने रिश्ते को निभाएगा और हमेशा स्त्री का सम्मान करेगा।

left side of groom

इसके अलावा किसी धार्मिक अनुष्ठान में पत्नी को इसलिए पति के बायीं ओर बिठाते हैं ताकि दोनों के गुणों का मिलान हो सके। इसके फलस्वरूप उन्हें उनके कार्य में सफलता मिल सके।

left side of groom

विवाह के दौरान जब महिला और पुरुष फेरों के लिए खड़े होते हैं, तब भी महिलाओं का बायां तथा पुरुषों का दायां हाथ आपस में मिलवाया जाता है। ताकि जीवन के हर मोड़ पर उनमें प्रेम व सद्भाव बना रहें। साथ ही वे एक—दूसरे को सहारा दे सके।

left side of groom

दुल्हन—दूल्हे के बायीं ओर इसलिए भी रहती हैं क्योंकि लड़के का काम लड़की की जिम्मेदारी उठाना होता है। लड़के का पहले बैठना इस बात को दर्शाता है कि वो जीवभर लड़की की रक्षा करेगा और उस पर आने वाली मुसीबतों का सामना पहले वो करेगा।