20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

​इस मंदिर में आंखों पर पट्टी बांधकर घुसते हैं पुजारी, ऐसा न करने पर भुगतना पड़ता है ये अंजाम

यह मंदिर चमोली जिले के देवाल में वांण गांव में स्थित है, इस मंदिर का नाम लाटू देवता है

3 min read
Google source verification
latu devta temple

चमोली जिले में मौजूद एक मंदिर आज भी कई रहस्यों से भरा हुआ है। यहां भक्त मंदिर में प्रवेश नहीं कर सकते हैं। जबकि पुजारी को भी मंदिर के अंदर जानें के लिए अपनी आखों और मुंह पर पट्टी बांधना होता है। कहते हैं कि यहां आज भी नागराज मौजूद हैं जो मणि की रक्षा कर रहे हैं। तो क्या है इस मंदिर के पीछे छिपी कहानी आइए जानते है।

latu devta temple

यह मंदिर चमोली के देवाल में वांण नामक गांव में स्थित है। इसका नाम लाटू देवता मंदिर है। इसके अंदर जाना श्रद्धालुओं के लिए नामुमकिन है इसलिए वे मंदिर परिसर से करीब 75 फीट की दूरी से ही पूजा करते हैं।

latu devta temple

बताया जाता है कि यह मंदिर नंदा देवी के धर्म भाई लाटू के नाम पर बनाया गया है। इस मंदिर की खासियत यह है कि इसके कपाट साल में केवल एक ही दिन खुलता है। ये अद्भुत कार्य वैशाख माह की पूर्णिमा को किया जाता है।

latu devta temple

स्थानीय लोगों के अनुसार मंदिर में नागराज कई सालों से मौजूद हैं। जो अपनी अद्भुत मणि की रक्षा करते हैं। उनके इस तेज को देखना सबके बस की बात नहीं है इसलिए आम जन मानस मंदिर के अंदर नहीं जाते हैं।

latu devta temple

मान्यता है कि इस मंदिर के प्रति सच्ची आस्था रखने वालों की सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। यहां नागराज बहुत विशालकाय है और उनकी मणि से निकलने वाला प्रकाश इतनी तेज होता है कि इसे मंदिर के पुजारी भी नहीं देख सकते हैं। इसीलिए पुजारी को भी मंदिर के अंदर प्रवेश करने के लिए अपनी आंख और मुंह में पट्टी बांधनी होती है। कहते हैं कि ऐसा न करने से उनकी आंखों की रौशनी भी जा सकती है।

latu devta temple

जिस दिन मंदिर का कपाट खुलता है उस दिन यहां “विष्णु सहस्रनाम” एवं “भगवती चंडिका” का पाठ आयोजित किया जाता है । इस अवसर पर यहां एक विशाल मेला भी लगता है। स्थानीय लोग यहां लाटू देव को अपना आराध्य मानते हैं।

latu devta temple

पौराणिक कथाओं के अनुसर देवी पार्वती, जिन्हें देवी नंदा भी कहते हैं, उनका विवाह भगवान शिाव के साथ हुआ। तब उन्हें विदा करने के लिए सभी भाई कैलाश आ रहे थे। इसमें देवी पार्वती के चचेरे भाई लाटू भी शामिल थे। तभी रास्ते में लाटू को प्यास लगी तो वो चमोली के उस गांव में रुक गया।

latu devta temple

इस बीच लाटू को एक घर दिखा जहां उन्हें पानी का एक मटका दिखा। उन्हें लगा कि इसमें पानी है वो इसे पी गए। जबकि उसमें वहां की स्थानीय शराब थी। इसे पीते ही लाटू उत्पाद मचाने लगें। इससे पार्वती मां क्रोधित हो गईं और उन्हें वहां कैद में डाल दिया |

latu devta temple

माना जाता है कि कैदखाने में लाटू देवता एक विशाल सर्प के रुप में विरामान हैं। जिनके साथ उनकी एक मणि भी है। उनके इस विशालकाय रूप को देखकर कोई डरे नहीं इसलिए यहां के पुजारी पट्टी बांधकर प्रवेश करते हैं।

latu devta temple

यह मंदिर समुन्द्र तल से करीब 8500 फीट की ऊँचाई पर स्थित है। यहां खूब सारे देवार के वृक्ष लगे हुए है। ये वृक्षों के बीच मौजूद एक छोटा—सा मंदिर है |