19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोमबत्ती के इस छोटे—से उपाय से हट जाएगा सालों पुराना चश्मा, दिमाग भी होगा तेज

त्राटक क्रिया से मोतियाबिंद भी हो जाएगा ठीक

3 min read
Google source verification
tratak yog

भारत में योग एक ऐसी पद्धति है जिससे गंभीर रोग भी आसानी से ठीक किए जा सकते हैं। इसमें कई क्रियाएं एवं साधनाएं हैं। जिन्हें करने से हमें सभी तरह की बीमारियों से छुटकारा मिलता है। अगर आप आंखों की कम रोशनी की समस्या से परेशान हैं तो हम आपको एक ऐसी क्रिया के बारे में बताएंगे, जिससे आप जल्द ही निजात पा लेंगे।

tratak yog

हमारे योग विद्या में हठ योग साधना का विशेष महत्व है। इसमें कई तरह की क्रियाएं शामिल होती हैं। इनमें से एक है त्राटक। इस क्रिया को करने से आंखों से संबंधित दोष दूर होते हैं। साथ ही दृष्टि की क्षमता बढ़ती है।

tratak yog

त्राटक दो तरह से किए जाते हैं। पहला ब्राह्य त्राटक दूसरा आंतरिक त्राटक। बाहरी प्रक्रिया में व्यक्ति को दोनों भौंहों को मिलाकर बीच में ध्यान केंद्रित करना होता है। जबकि आतंरिक क्रिया में अपनी इंद्रीय शक्तियों को जगाना होता है।

tratak yog

त्राटक का सबसे अच्छा तरीका है कि आप किसी अंधेरे कमरे में एक मोमबत्ती जलाकर उसके सामने बैठ जाएं। मोमबत्ती को इस तरह रखें कि उसकी लौ आपके आंखों के सामने पड़े।

tratak yog

अब इस मोमबत्ती पर फोकस कर अपनी पलके बिना झपकाएं इसे लगातार देखते रहें। वैसे तो इस अवस्था में आपको करीब 15 से 20 सेकंड तक रुकना चाहिए। मगर शुरुआती दौर में आप अपनी क्षमता के अनुसार इसे करें। इस प्रक्रिया को 7 से 8 बार करें। आंखों में आंसू आ जाने पर हाथों से आंखों को सेंक देकर क्रिया को दोबारा करें।

tratak yog

ऐसा करीब एक सप्ताह तक नियमित रूप से करने पर आपको फर्क दिखने लगेगा। इससे धीरे—धीरे आंखों की रौशनी बढ़ने लगेगी। इस प्रक्रिया से 25 से 30 नंबर वालों तक के चश्मे भी हट सकते हैं। इसके अलावा ये मोतियाबिंद जैसी समस्या को भी दूर कर सकता है।

tratak yog

दृष्टि दोष दूर करने का एक और तरीका है। इसके तहत व्यक्ति को अपने सामने एक कागज में एक गोल घेरा बनाकर रख लेना चाहिए। अब इसे मोमबत्ती वाली प्रक्रिया के तहत करें। ये कागज आप करीब एक हाथ की दूर पर रखें। इसे फोकस कर लगातार देखते रहें।

tratak yog

शुरुआती दौर में आपको गोल आकार के चारो—ओर काले व बैंगनी घेरे व कोई आकृति दिखाई दे सकती है। मगर जैसे—जैसे आपका ध्यान उस गोले पर केंद्रित होगा वैसे ही आपका नजर दोष भी ठीक होगा। आप इस प्रक्रिया को नियमित रूप से करें। ध्यान रहें कि इसे करते समय एकदम सीधे होकर बैठें।

tratak yog

त्राटक को लगातार करने से ध्यान केंद्रित होता है। इससे मस्तिष्क ज्यादा बेहतर तरीके से काम करता है। इससे कोई भी चीज जल्दी याद हो जाती है और ये चीजें व्यक्ति कभी नहीं भूलता है।

tratak yog

इस प्रकिया को करने से आंखों की रौशनी के अलावा मानसिक रोगों से भी छुटकारा मिलता है। ये मन को शांत कर उसे स्थिर बनाता है। इससे दिल की धड़कन सामान्य होती है और पूरे शरीर में रक्त संचार अच्छे तरीके से होता है।