नई दिल्ली। चीन के साथ ट्रेड वॉर ( Trade War ) के बाद अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ( Donald Trump ) ने एक बार फिर टैरिफ को लेकर भारत पर सवाल उठाया है। ट्रंप भारत द्वारा अमरीकी मोटरसाइकिलों पर आयात शुल्क को 100 फीसदी से घटाकर 50 तक किए जाने के बाद भी खुश नहीं हैं। ट्रंप ने कहा है कि भारत भले ही अमरीकी मोटरसाइकिल पर आयात शुल्क को कम किया है, लेकिन इसके बावजूद भी यह बहुत अधिक है और हम इसे स्वीकार नहीं कर सकते हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि अमरीका एक ऐसा देश है, जिसे मूर्ख नहीं बनाया जा सकता है। अमरीका लंबे समय से चाहता है कि उनके यहां से भारत में आयात किए जाने वाले हार्ले डेविडसन मोटरसाइकिलों पर लगने वाले आयात शुल्क को घटाकर शून्य कर दे।