टाटा मोटर्स के एक अधिकारी का कहना है कि जब मांग ही कम है तो प्रोडक्शन जारी करने का क्या फायदा है। हमने डिमांड के हिसाब से ही प्रोडक्शन करने का फैसला लिया है। जानकारों के मुताबिक, इस शटडाउन से मई-जून माह में इंडस्ट्री आउटपुट करीब 20-25 फीसदी तक कम हो जाएगा, जिसका असर फ्रैक्ट्रियों और डिलरशिप पर भी पड़ेगा। ऑटो इंडस्ट्री की इस सुस्ती के बाद डीलर्स को सबसे अधिक प्रभावित होना पड़ रहा है, क्योंकि बिना बिके हुए गाडिय़ों पर भी आपको जीएसटी जमा करना होता है।